मौत से पहले Poonam Pandey का ये था आखिरी पोस्ट

एंटरटेनमेंट जगत से आई आज शॉकिंग न्यूज ने हर किसी को हिला कर रख दिया। मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) की असमय मौत पर अब भी किसी को विश्वास नहीं हो पा रहा है।

Poonam Pandey

नई दिल्ली: एंटरटेनमेंट जगत से आई आज शॉकिंग न्यूज ने हर किसी को हिला कर रख दिया। मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) की असमय मौत पर अब भी किसी को विश्वास नहीं हो पा रहा है। महज 32 साल की उम्र में कैसे एक हसता खिलखिलाता चेहरा मौत की आघोष में यूं अचानक सो सकता है। इसे सुनकर हर कोई शॉक्ड हो रहा है। पूनम पांडे के निधन की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें वह व्हाइट ब्रालेट में नज़र आ रही हैं।

पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने अपनी मौत से ठीक 3 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह सफेद ब्रालेट और पैंट में दिखाई दी थीं। इस पोस्ट में पूनम एक क्रूज में नज़र आई थीं, जिससे लोग उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर कयास लगाने लगे थे। पूनम पांडे की इंस्टाग्राम पोस्ट में वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ एक क्रूज पर दिखाई दी थीं।

हमेशा की तरह पूनम अपने फैंस को इंप्रेस करते हुए नज़र आईं थीं। हालांकि, अब जब उनकी मौत की ख़बर सामने आई है तो पूनम (Poonam Pandey) के फैंस उनकी आखिरी पोस्ट पर शोक मना रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- Poonam Pandey की मौत पर कंगना रनौत से लेकर इन सेलेब्स ने जताया दुख

फैंस को इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। इससे पहले भी पूनम अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। इन तस्वीरों में वह वही ब्रालेट पहने दिखाई दी थीं। फोटो को कैप्शन देते हुए पूनम ने लिखा था, कि वह अपने पसंदीदा कपड़ों और अपने वॉर्डरोब के झंझट में फंस गई हैं। यह संघर्ष वास्तविक है।

 

Exit mobile version