Site icon News1India

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन, शाम तक नागालैंड पहुंचेंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi photo

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है. राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही ये पैदल यात्रा आज शाम तक नागालैंड में पहुंचेगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही ये यात्रा दो दिनों में 5 जिलों को कवर करेगी. इस दौरान ये पैदल यात्रा 257 किलोमीटर का सफर तय करेगी.

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra : मणिपुर से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत

देश के लोगों को एकसाथ लाना यात्रा का मकसद

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन सुबह में राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, पिछली बार हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी. इस पैदल यात्रा का मकसद देश के लोगों को साथ लाना था. अब हम एक यात्रा देश के पूर्वी हिस्से से देश के पश्चिम तक कर रहे हैं. इसलिए हमने इसको मणिपुर से शुरू करने का फैसला लिया है.

यात्रा से पहले सभा को किया संबोधित

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, वो देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि मणिपुर के लोग किस परेशानी से गुजर रहे हैं. आप लोग किस त्रासदी से गुजर रहे हैं, आप लोगों ने कई अपनों को खोया, संपत्ति का नुकसान हुआ, ऐसे विपरित समय में मैं आपके साथ हूं, हम सभी चाहते हैं कि मणिपुर में शांति लौटे. कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है.

इतना वृहद है भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि 14 जनवरी को शुरू हुई राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ये दूसरी पदयात्रा, मार्च के तीसरे सप्ताह तक जारी रहेगा. ये देश के 15 राज्यों के करीब 100 से अधिक जिलों को कवर करेगी. राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान पूर्व से पश्चिम तक करीब 6700 किलोमीटर को कवर करेंगे. कई राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि राहुल गांधी के इस यात्रा का आसर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए सकारात्मक होगा.

यह भी देखे- Akhilesh On Ram Mandir: अखिलेश को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता अयोध्या जाने पर कही ये बात! UP News

Exit mobile version