Site icon News1India

बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने बदला अपना ट्विटर बायो, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गजों ने लिखा “मोदी का परिवार”

बीजेपी

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सभी राजनीतिक दल चुनावी रंग में रंगने लगे हैं. 3 मार्च के पटना के गांधी मैदान में विपक्षी महागठबंधन के नेताओं का जुटान हुआ था. इसके बाद पीएम मोदी ने तेलंगाना के अदिलाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. पटना से आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने पीएम मोदी के परिवार को लेकर सवाल उठाया था, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों के नेताओं को परिवारवाद पर घेरने का काम किया. इसी बीच सोशल मीडिया साइट एक्स पर मोदी परिवार ट्रेंड कर रहा है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लालू यादव के परिवारवाद पर किया पलटवार, कहा- ‘मैं हूं मोदी का परिवार…’

इन शीर्ष नेताओं ने बदला अपना ट्विटर बायो

बता दें कि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी और विपक्षी महागठबंधन के दलों की लड़ाई अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है. परिवारवाद को लेकर पटना और अदिलाबाद में पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे की खिंचाई करते नजर आए. इसी बीच बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने अपना ट्विटर बायो में बदलाव कर दिया है. उन्होंने ट्विटर पर अपने बायो में मोदी का परिवार लिखा है. इन नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा और शहजाद पूनावाला समेत कई लोग शामिल है.

तेलंगाना से पीएम मोदी ने परिवारवाद पर साधा निशाना

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 4 मार्च यानी सोमवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पटना से मेरे परिवार को लेकर मुझपर निशाना साधा गया था. लेकिन आज पूरा देश बोल रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार. प्रधानमंत्री मोदी आगे कहा कि परिवारवाद पार्टी के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन इनका चरित्र एक ही होता है, परिवारवादी पार्टियों में इनके चरित्र में झूठ और लूट शामिल है.

यह भी देखें- BJP Candidates First List : पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव | VARANASI | LIVE | UP NEWS |

Exit mobile version