रिलीज हुआ Satish Kaushik की आखिरी फिल्म का ट्रेलर

साल 2023 में 9 मार्च को अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की अचानक हुई मौत ने सभी को शॉक्ड कर दिया था।

नई दिल्ली: साल 2023 में 9 मार्च को अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की अचानक हुई मौत ने सभी को शॉक्ड कर दिया था। अब सतीश कौशिक तो इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादों के जरिए ही उनके फैंस और करीबी उन्हें याद करते हैं। इस बीच फिल्म कागज-2 जो कि सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म है का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

अनुपम खेर ने इस फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर देखने के बाद समझ आता है कि राजनीतिक विवाद में अगर किसी की मौत भी हो जाए तो इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। निजी रैलियों और चुनाव प्रचार में हर किसी की दिलचस्पी होती है। कैसे एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़ता है। इसमें दिखाया गया है कि वह कोर्ट में जाकर लड़की के लिए गुहार लगाता है।

ये फिल्म बेहद गंभीर मुद्दे पर बनी है। फिल्म में अनुपम खेर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के वकील बने हैं। उन्हीं की वजह से फिल्म में क्लाइमेक्स क्रिएट होता है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपम खेर जज के सामने बहस करके अपने मुवक्किल को कैसे न्याय दिलाते हैं। इस फिल्म में दर्शन कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

यह सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की आखिरी फिल्म है। 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। सतीश कौशिक का जन्म साल 1956 में हरियाणा में हुआ था।

ये भी पढ़ें :- Sunny Deol और आमिर खान लाहौर 1947 फिल्म से एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए आ सकते हैं नज़र!

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना, साजन चले ससुराल जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, हम आपके दिल में रहते हैं और तेरे नाम जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

Exit mobile version