Site icon News1India

हॉरर वेब सीरीज The Village का ट्रेलर रिलीज ट्रेलर में दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला डर

The Village

The Village

नई दिल्ली: रामसे ब्रदर्स ने बॉलीवुड को कई ऐसी हॉरर फिल्में दी जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं। 80 और 90 के दशक के बाद कई हॉरर फिल्में आईं लेकिन उनमें वो बात नहीं दिखीं जो रामसे ब्रदर्स की फिल्मों में हुआ करती थी। खैर इस बारे में फिर कभी बात करेंगे। अगर आप भी हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक बहुत ही डरावनी फिल्म आने वाली है। आपको बता दें, प्राइम वीडियो ने शुक्रवार यानी आज हॉरर सीरीज द विलेज (The Village) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। आपको बता दें, द विलेज की कहानी अश्विन श्रीवत्संगम, विवेक रंगाचारी और शमिक दासगुप्ता के इसी नाम वाले हॉरर उपन्यास से इंस्पायर है।

जानकारी के लिए बता दें, इस उपन्यास को याली ड्रीम वर्क्स ने पब्लिश्ड किया था। तेज रफ्तार वाली यह हॉरर सीरीज दर्शकों को तमिलनाडु के अंदरूनी उजाड़ इलाकों में बसे कत्तियाल गांव ले जाती है, जहां गौतम और उनके परिवार का सामना एक ऐसे भयानक जीव से होता है, जिसकी उन्होंने अपने सपने में भी कल्पना नहीं की थी।

The Village सीरीज का निर्माण बीएस राधाकृष्णन ने किया है। मिलिंद राऊ ने इसे धीरज वैद्य और दीप्ति गोविंदराजन के साथ मिलकर लिखा है। पॉपुलर तमिल एक्टर आर्य इस सीरीज में लीड रोल निभा रहे हैं, साथ ही इसमें दिव्या पिल्लई, आझिया, आडुकलम नरेन, जॉर्ज मायन, पीएन सनी, मुथुकुमार के, कलैरानी एसएस, जॉन कोक्केन, पूजा, वी. जयप्रकाश, अर्जुन चिदंबरम और थलैवासल विजय जैसे वर्सेटाइल कलाकार भी हैं।

ये भी पढ़ें :- फिल्मों के बाद अब राजनीति में हाथ आजमाएंगी माधुरी दीक्षित!

यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 24 नवंबर को भारत और दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों में रिलीज की जाएगी। आप इसे मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में डब करके इंग्लिश में सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।

Exit mobile version