मिली जानकारी के मुताबिक, दिव्यंका त्रिपाठी का ये एक्सीडेंट बीती 18 अप्रैल को हुआ बताया जा रहा है। इस हादसे में एक्ट्रेस के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। पति विवेक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिव्यंका के हाथ का एक एक्स-रे भी शेयर किया है। इस वक्त दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट है। इस हादसे के बारे में पता चलने के बाद विवेक दहिया ने अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया था और वो तुरंत हॉस्पिटल पहुंच गए थे। इसकी जानकारी देते हुए पीआर टीम ने लिखा था, हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन पोस्टपोन कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : वोट डालने के लिए रूस से फिल्म की शूटिंग रोककर भारत लौटा ये सुपरस्टार !
कुछ घंटे पहले दिव्यंका (Divyanka Tripathi) का एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं, जब तक वह ठीक नहीं हो जाती विवेक उनके साथ रहेंगे। आपकी समझ और सपोर्ट के लिए आपका धन्यवाद, और दिव्यंका के जल्द ठीक होने की कामना में हमारा साथ दीजिए। विवेक जल्द आप सभी के साथ जुडेगे।