Ranbir Kapoor के राम बनने पर टीवी के राम अरुण गोविल ने किया रिएक्ट, कहा ये तो वक्त बताएगा…

इस मचअवेटेड बड़े बजट की फिल्म रामायण में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उनके राम बनने की चर्चा हर तरफ हो रही है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड में जब भी रामायण को लेकर कोई फिल्म बनी है तो शुरुआत से ही वह चर्चा में रही है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष को ही ले लीजिए। भले ही दर्शकों को ये फिल्म पसंद न आई हो लेकिन इसके बनने की अनाउंसमेंट के बाद से ही आदिपुरुष चर्चा में रही थी। वहीं अब बॉलीवुड में निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण की चर्चा जोरों पर है। इस मचअवेटेड बड़े बजट की फिल्म रामायण में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उनके राम बनने की चर्चा हर तरफ हो रही है।

इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि अब तक रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका जिस तरह से अभिनेता अरुण गोविल ने निभाई थी, उस जैसा किरदार अभी तक कोई नहीं निभा पाया है। आज भी अरुण गोविल को उनके फैंस उतना ही प्यार देते हैं। आज भी उनकी छवि लोगों के मन में बनी हुई है।

अब रामायण फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। इस पर अरुण गोविल ने अपना रिएक्शन दिया है। क्या रणबीर कपूर श्रीराम का किरदार ठीक से निभा पाएंगे? उनसे पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यह तो वक्त बताएगा। मैं इस बारे में पहले से बात नहीं कर सकता। लेकिन, रणबीर एक बेहतरीन एक्टर है। जितना मैं उन्हें जानता हूं। मुझे लगता है कि वह एक संस्कारी लड़का है। शिष्टाचार और संस्कृति उनमें ऐसे संस्कार हैं। मैंने उन्हें कई बार देखा है। मुझे विश्वास है कि वह इस भूमिका को अच्छे से निभाने की कोशिश जरूर करेंगे।

ये भी पढ़ें :- CAA कानून लागू होना साउथ के इस सुपरस्टार को क्यों हैं नागवार यहां जानें पूरा मामला?

आपको बता दें, अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। नितेश तिवारी की रामायण को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इस फिल्म में राम की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं, साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। में हैं। केजीएफ स्टार यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं।

Exit mobile version