Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP बस्ती: दूसरी शादी करते पकड़ा गया पति, पहली पत्नी ने मंडप में किया बवाल

एक युवक की दूसरी शादी मंडप पर पहुंची पहली पत्नी ने रुकवा दी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर शादी की सारी रस्में रोकनी पड़ीं। बरातियों को खाली हाथ लौटना पड़ा और दूल्हा दूसरी बार विवाह का लड्डू चखने से रह गया।

Kanan Verma by Kanan Verma
November 19, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, राज्य
basti-second-marriage-ruckus-by-first-wife-
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

UP News: 65 साल के दुल्हे ने लगाए ठुमके, अपने से 41 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, बेटी और दामाद हुए शामिल

February 6, 2023

basti-second-marriage-ruckus-by-first-wife-UP के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की दूसरी शादी मंडप पर पहुंची पहली पत्नी ने रुकवा दी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर शादी की सारी रस्में रोकनी पड़ीं। बरातियों को खाली हाथ लौटना पड़ा और दूल्हा दूसरी बार विवाह का लड्डू चखने से रह गया। दूसरी शादी करते समय पहली पत्नी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना पैकवालिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव की है। यहां रहने वाले विनय आनंद शर्मा की शादी परिवार वालों ने दूसरी बार तय की थी।रात जब जयमाल की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक विनय की पहली पत्नी रेशमा समारोह में पहुंच गई। पति को दूल्हे के वेश में देखकर रेशमा स्टेज पर चढ़ गई और दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला और जांच शुरू की। फिलहाल दूसरी शादी पर रोक लगा दी गई है।

पहली शादी 2022 में हुई थी

जानकारी के मुताबिक, गुजरात के अंकलेश्वर की रहने वाली रेशमा और बस्ती निवासी विनय की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों करीब आए और 30 मार्च 2022 को कोर्ट मैरेज कर ली। बाद में परिवार के लोगों ने भी सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला। इस दौरान विनय ने रेशमा के खाते से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए और उसी के नाम से गांव में एक गाड़ी भी फाइनेंस कराई। लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। अभी तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी।

तलाक लंबित, फिर भी तय कर ली दूसरी शादी

इसी बीच विनय अपने गांव बस्ती लौट आया और परिजनों ने उसकी दूसरी शादी पिरैला गांव की एक युवती से तय कर दी। विनय बारात लेकर पहुंचा, लेकिन उसी समय पहली पत्नी को उसकी दूसरी शादी की भनक लग गई। रेशमा तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा करते हुए शादी रुकवा दी। रेशमा का कहना है कि वह और विनय कानूनी रूप से पति-पत्नी हैं और तलाक होने से पहले उसकी दूसरी शादी पूरी तरह अवैध है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल विवाह समारोह पूरी तरह रोक दिया गया है।

 

Tags: basti second marriageSecond Marriage. Wedding
Share197Tweet123Share49
Kanan Verma

Kanan Verma

Related Posts

UP News: 65 साल के दुल्हे ने लगाए ठुमके, अपने से 41 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, बेटी और दामाद हुए शामिल

by Juhi Tomer
February 6, 2023

"न उमर की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन" ये लाइन...

Next Post
40 New Delhi bus

CM रेखा गुप्ता ने 40 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Al Falah University fake recognition case

Al-Falah यूनिवर्सिटी के चेयरमैन की गिरफ्तारी कैसे और क्यों हुई? किस पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version