Site icon News1India

UP News : CM के ट्रैफिक में फंसते ही इंस्पेक्टर-एसआई की आई शामत, तुरंत हुए सस्पेंड

CM Yogi Adityanath, UP News

UP News : 10 सितंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम में फंस गए। इस मामले में ट्रैफिक डीसीपी ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सेमिकोन इंडिया 2024 के आयोजन के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। उनकी ट्रैफिक जाम में फंसने की घटना तब हुई जब वे गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर भारी जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम लगा था। उस समय सीएम सेमिकोन इंडिया 2024 के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए जा रहे थे। अब इस मामले में डीसीपी ट्रैफिक ने कार्रवाई करते हुए दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

वायरल हुआ वीडियो

डीसीपी यमुना प्रसाद ने इस मामले में स्पष्ट किया कि दोनों पुलिस अधिकारियों, संजय पाल (टीआई) और ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर प्रभाकर चौहान, को इसलिए निलंबित नहीं किया गया कि सीएम ट्रैफिक जाम में फंस गए, बल्कि उन्हें हटाने का कारण यह है कि वे ड्यूटी पर अनुपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : ‘दिल्ली में रहने के लिए घर तक नहीं’, अरविंद केजरीवाल ने जनता की अदालत में कहा

जब सीएम योगी जाम में फंसे थे, तब वहां से गुजर रहे लोग उन्हें अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रैफिक व्यवस्था की भी आलोचना की।

Exit mobile version