Site icon News1India

UP News : कौन है मौलाना तौकीर रजा जिसने सामुहिक धर्मांतरण का किया ऐलान

maulana tauqeer raza, Religious Conversion, tauqeer raza news
UP News : मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर चर्चा में होने का ऐलान किया है। उन्होंने 21 जुलाई को बरेली के खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 11 बजे 5 जोड़ों को इस्लाम धर्म कबूल कराने के लिए बुलाया है और सामूहिक निकाह कार्यक्रम का आयोजन करने की मांग की है।
इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन (UP News) से अनुमति के लिए पत्र भेजा है। सुरक्षा कारणों से उन्होंने जोड़ों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास 23 प्रार्थना पत्र हैं, जिनमें इस्लाम धर्म कबूल करने की इच्छा जताई है। इनमें 15 लड़कियां और 8 लड़के हैं। मौलाना ने बताया कि कई मुस्लिम युवतियां हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं, लेकिन किसी भी हिंदू संगठन ने इस पर विरोध नहीं जताया है। इसलिए हमारे इस कार्यक्रम पर भी कोई धार्मिक संगठन विरोध नहीं जताएगा।
तौकीर रजा ने कहा कि उन्होंने एक नियम लागू किया था, जिसके अनुसार अगर कोई लड़का या लड़की लालच या किसी के प्यार में आकर इस्लाम को मानना चाहता है, तो उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। लेकिन हाल ही में बहुत दबाव बढ़ा है, और यह साबित हुआ है कि बहुत से लड़के-लड़कियाँ हैं जो पढ़ाई और काम दोनों को साथ में कर रहे हैं। इस वजह से उनके बीच संबंध भी बन गए हैं और कई जगहों पर वे लिव-इन में भी रह रहे हैं।

कौन है तौकीर रजा जिसने हिंदुओं को दी धमकी

मौलाना तौकीर रजा बरेली के एक धार्मिक नेता हैं। वे आला हजरत खानदान से हैं, जिन्होंने सुन्नी बरेलवी मसलक की शुरुआत की थी। सन् 2001 में उन्होंने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी ने अपने पहले ही चुनाव में नगरपालिका की 10 सीटें जीती थीं। सन् 2009 में रजा ने कांग्रेस के साथ जुड़ा था और मुस्लिम मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह एरन के पक्ष में वोट देने की अपील की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार एरन ने बरेली से बीजेपी के 6 बार के सांसद संतोष गंगवार को हराया था।

धार्मिक समारोह में किया हिंदुओ पर वार

इसी के साथ सन् 2007 में तौकीर रजा ने बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन के खिलाफ फतवा जारी किया था, जिसमें उन्होंने तसलीमा के सिर काटने वाले को 5 लाख के इनाम की घोषणा की थी। 2022 में बरेली में एक धार्मिक समारोह में संबोधित करते हुए, उन्होंने हिंदुओं को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, “मैं अपने हिंदू भाइयों को चेतावनी देना चाहता हूं। मुझे डर है कि जिस दिन मेरे मुस्लिम युवाओं को कानून हाथ में लेने के लिए मजबूर किया जाएगा, आपको भारत में कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी।”
Exit mobile version