Site icon News1India

UP Politics: CM योगी की बैठक में बड़ा फैसला, उपचुनाव से पहले मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बदलाव

UP Politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने आवास पर (UP Politics) एक मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा की और उनके द्वारा प्रभारित जिलों में बदलाव किया।

सीएम ने मंत्रियों (UP Politics) को प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करने और जिलों में रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने संगठन जनप्रतिनिधियों और विचार परिवार के साथ समन्वय स्थापित करने की भी बात की।

सीएम योगी ने मंत्रियों के जिले में किए बदलाव

सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और बहराइच
सुरेश खन्ना को वाराणसी और लखनऊ
स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर और प्रयागराज
बेबी रानी मौर्य को झांसी और हाथरस
लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और कासगंज
जयवीर सिंह को आगरा और फर्रुखाबाद
धर्मपाल सिंह को मेरठ और उन्नाव
नंद गोपाल गुप्ता नंदी को मिर्जापुर और बांदा
अनिल राजभर को आजमगढ़ और सिद्धार्थनगर
राकेश सचान को रायबरेली और बलरामपुर
अरविंद कुमार शर्मा को जौनपुर और भदोही
योगेंद्र उपाध्याय को कानपुर नगर और फिरोजाबाद
आशीष पटेल को बस्ती
संजय निषाद को कानपुर देहात
ओमप्रकाश राजभर को सुल्तानपुर
दारा सिंह चौहान को गोंडा
सुनील कुमार शर्मा को सहारनपुर
अनिल कुमार को मुरादाबाद का प्रभारी बनाया गया है।

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्रियों को इन जिलों की मिली जिम्मेदारी 

नितिन अग्रवाल को लखीमपुर खीरी और श्रावस्ती
कपिल देव अग्रवाल को बिजनौर और हापुड़
रविंद्र जायसवाल को सोनभद्र और गाजीपुर
संदीप सिंह को मथुरा और एटा
गुलाब देवी को बदायूं
गिरीश चंद्र यादव को मऊ और अंबेडकर नगर
धर्मवीर प्रजापति को इटावा और संभल
असीम अरुण को गाजियाबाद और हरदोई
जेपीएस राठौर को बरेली और रामपुर
दयाशंकर सिंह को प्रतापगढ़ और देवरिया
नरेंद्र कश्यप को शाहजहांपुर और मैनपुरी
दिनेश प्रताप सिंह को कुशीनगर और कौशांबी
अरुण कुमार सक्सेना को बुलंदशहर
दयाशंकर मिश्र दयालु को बलिया और महाराजगंज का प्रभारी बनाया गया है।

राज्य मंत्रियों को इन जिलों की दी गई जिम्मेदारी

मयंकेश्वर सिंह को सीतापुर
दिनेश खटीक को शामली
संजीव गौड़ को चंदौली
बलदेव औलख को पीलीभीत
अजीत सिंह पाल को फतेहपुर
जसवंत सैनी को बागपत
रामकेश निषाद को हमीरपुर
मनोहर लाल मन्नू कोरी को चित्रकूट
संजय गंगवार को जालौन
बृजेश सिंह को गौतम बुद्ध नगर
केपी मलिक को अमरोहा
सुरेश राही को बाराबंकी
सोमेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर
प्रतिभा शुक्ला को औरैया
राकेश राठौर गुरु को महोबा
रजनी तिवारी को कन्नौज
सतीश शर्मा को अमेठी
दानिश आजाद अंसारी को ललितपुर
विजयलक्ष्मी गौतम को संत कबीर नगर का प्रभारी बनाया गया है।

Exit mobile version