वरुण धवन (Varun Dhawan) की पत्नी नताशा दलाल ने 3 जून को एक प्यारी सी बेटी को जन्म जो दिया। वरुण और नताशा को बेटी होने की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। अब वरुण धवन पिता बनने के बाद पहली बार कैमरे में कैद हुए हैं।
वरुण धवन (Varun Dhawan) की पत्नी नताशा को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली। वरुण धवन और उनके परिवार को अस्पताल से घर जाते हुए देखा गया है। इस बार वरुण धवन डैडी का फर्ज निभाते नज़र आए हैं। वरुण को बेटी की देखभाल करते हुए अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। वरुण बेटी और पत्नी नताशा का ख्याल रखते हुए दिखाई दिए। वरुण के इस वीडियो को पैपराजी ने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। वरुण के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस ढेर सारी बधाइयां भेज रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, घर पर लक्ष्मी आई है। उसका स्वागत है। बधाई हो वरुण।
ये भी पढ़ें :- कपिल के शो में Sania Mirza ने इशारों-इशारों में कहा, नए प्यार की तलाश में हैं!
आपको बता दें, नताशा और वरुण धवन ने साल 2021 में शादी की थी उनकी शाही शादी 24 जनवरी को हुई थी। अलीबाग के द मेंशन रिजॉर्ट में सिर्फ 50 लोगों की मौजूदगी में शादी समारोह आयोजित किया गया था। वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। शादी से पहले दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस शादी के तीन साल बाद वरुण और नताशा ने माता-पिता बनने का फैसला किया।