नहीं रहे दिग्गज मराठी अभिनेता Ravindra Berde 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी ख़बर सामने आई है। दिग्गज मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे (Ravindra Berde) का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। रवींद्र बेर्डे मराठी फिल्मों का एक जाना-माना नाम था।

Ravindra Berde

नई दिल्ली: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी ख़बर सामने आई है। दिग्गज मराठी एक्टर रवींद्र बेर्डे (Ravindra Berde) का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। रवींद्र बेर्डे मराठी फिल्मों का एक जाना-माना नाम था। पिछले कुछ महीनों से वह गले के कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज टाटा अस्पताल में चल रहा था।

इलाज चलने के दो दिन बाद ही उन्हें घर लाया गया था। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। रवींद्र बेर्डे 20 साल की उम्र में नभोवनी और 1965 में थिएटर से जुड़े थे। 300 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम करने वाले इस अभिनेता ने अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता था। रवींद्र बेर्डे (Ravindra Berde) के अचानक हुए निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है।

रवींद्र बेर्डे के परिवार में उनकी पत्नी दो बच्चे बहू और पोते-पोतियां हैं। मराठी फिल्मों का अभिनेता होने के साथ-साथ रवींद्र बेर्डे (Ravindra Berde) अपने छोटे भाई  लक्ष्मीकांत बेर्डे से भी जाने जाते थे। दोनों भाइयों ने एक साथ कई फिल्मों में अभिनय किया था।

ये भी पढ़ें :- Tiger Shroff की फ्लॉप होती फिल्मों पर पापा Jackie Shroff ने दी ये मजेदार सलाह

बात अगर रवीद्र बेर्डे (Ravindra Berde) के स्वास्थ्य को लेकर करें तो, साल 1995 में एक नाटक के दौरान मंच पर ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया था। इसके बाद साल 2011 में वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की गिरफ्त में आ गए थे। कैंसर होने के बावजूद वे अभिनय के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। एक कलाकार का अपनी कला के प्रति जज्बा इस बात से बखूबी जाहिर होता है।

Exit mobile version