Elvish Yadav का शख्स को थ्प्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल

साल 2023 में सोशल मीडिया पर एक नाम का शोर काफी सुनने को मिला और वो नाम था। एल्विश यादव (Elvish Yadav) बिग बॉस OTT 2, जीतने के बाद एल्विश यादव की फैन फोलोइंग में काफी इजाफा देखने को मिला था

Elvish Yadav

नई दिल्ली: साल 2023 में सोशल मीडिया पर एक नाम का शोर काफी सुनने को मिला और वो नाम था। एल्विश यादव (Elvish Yadav) बिग बॉस OTT 2, जीतने के बाद एल्विश यादव की फैन फोलोइंग में काफी इजाफा देखने को मिला था लेकिन बिग बॉस OTT 2 जीतने के बाद उनका नाम विवादों से जुड़ता रहा।

पहले एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम जहरीले सांपों की तस्करी करने से जुड़ा तो अब एक और नया विवाद इस यूटयूबर के नाम के साथ जुड़ गया है। सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर एल्विश यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एल्विश रेस्तरां में बैठे एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए नज़र आ रहे हैं।

ये वीडियो राजस्थान के जयपुर के किसी रेस्तरां का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एल्विश यादव (Elvish Yadav) को एंट्री करने के बाद पीछे मुड़कर एक शख्स को जोरों से थप्पड़ मारते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की इस हरकत के लिए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- 88 साल की उम्र में अभिनेता Dharmendra ने बदला नाम, अब इस नाम से जाने जाएंगे!

इस थप्पड़ कांड पर एल्विश यादव की तरफ से अभी कोई सफाई नहीं आई है। आपको बता दें, एल्विश यादव एक पॉपुलर यूटयूबर हैं। बिग बॉस OTT 2 में आने और जीतने के बाद उनका नाम काफी चर्चा में रहा था।

Exit mobile version