Site icon News1India

Viral News: पहले खिंचवाई फोटो, फिर लड़की ने नीरज चोपड़ा से कर दी ये डिमांड… जानें फिर क्या हुआ

Neeraj Chopra , Neeraj Chopra phone number
Viral News : डायमंड लीग 2024 का फाइनल भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन नीरज चोपड़ा अब भी सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत के प्रमुख जैवलिन थ्रोअर ने ब्रसेल्स में हुए डायमंड लीग फाइनल में लगातार दूसरी बार दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हाथ में चोट होने के बावजूद उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला किया, जो उनके मजबूत जज्बे को दर्शाता है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद, नीरज की फैन फॉलोइंग और उनकी संपत्ति दोनों में काफी वृद्धि हुई है। हाल ही में, नीरज चर्चा में हैं क्योंकि एक विदेशी लड़की उनसे फोन नंबर मांगती हुई देखी गई, और कई लड़कियां उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवा
रही हैं।

फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए वायरल हुई वीडियो

26 वर्षीय नीरज चोपड़ा का एक सोशल मीडिया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैंस को ऑटोग्राफ और फोटो देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो से ऐसा प्रतीत होता है कि यह ब्रसेल्स डायमंड लीग 2024 फाइनल के बाद का है, क्योंकि नीरज के हाथ में पट्टी बंधी हुई है। फाइनल के बाद, नीरज ने एक्स-रे रिपोर्ट साझा की थी जिसमें बताया गया था कि अभ्यास के दौरान उनके हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। वीडियो में, मैच के बाद फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं, और नीरज सबको ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कई लड़कियां उनके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवा रही हैं, और उनमें से एक ने उनसे फोन नंबर मांगने की कोशिश की। नीरज ने बहुत ही विनम्रता से उसे फोन नंबर देने से मना कर दिया।
https://twitter.com/JohnyBravo183/status/1835671520498131057
नंबर मांगने पर यूज़र्स ने लिए मजे
नीरज चोपड़ा के इस वीडियो को देखकर लोग भी खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “भाई पिघलना नहीं।” नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहते हुए इस सीजन का समापन किया है। इस सीजन के बाद वह अब कोई मुकाबला नहीं खेलेंगे, और उनका पूरा ध्यान अब खुद को पूरी तरह फिट रखने पर होगा। पेरिस ओलंपिक में भी नीरज ग्रोइन इंजरी के साथ खेल रहे थे। लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास बनाने के बाद, नीरज पेरिस से सीधे जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे।
Exit mobile version