Viral Video on First night: सोशल मीडिया के इस युग में रील और वीडियो (Viral Video on First night) ब्लॉग बनाने का ट्रेंड काफी लोकप्रिय है। इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवविवाहित जोड़ा अपने सुहागरात का व्लॉग बनाता नजर आ रहा है।
वीडियो में दूल्हा, दुल्हन से ‘सुहागरात’ के अनुभव के बारे में पूछता है, जिस पर वह जवाब देती है कि अभी तक कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद दोनों अपने बेडरूम की सजावट दिखाने लगते हैं और अपनी शादी की रात की तैयारियों के बारे में बताते हैं।
वीडियो में कपल ने बताया सुहागरात का अनुभव
वीडियो में कपल अपने बेडरूम में दिखता है। बिस्तर फूलों से सजा हुआ है। लड़का कैमरे की ओर देखते हुए बताता है कि यह उनकी सुहागरात है। उसने अपनी पत्नी का भी परिचय कराया। फिर वे अपना बिस्तर दिखाते हैं। बाद में लड़का और लड़की एक-दूसरे को चूमते भी हैं।
देखें वीडियो–
Suhagraat Vlog 🥴
These vloggers have gone totally mad.
Wait for the blurred clip 😹 https://t.co/PMsiC5dS6U
— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) July 5, 2024
एक्स यूजर सुनंदा रॉय द्वारा 5 जुलाई को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, अपडेट देते रहना।” वीडियो के कैप्शन में लिखा है “सुहागरात व्लॉग।”
यह भी पढ़े: उपचुनाव में कांग्रेस चल रही आगे, BJP की हालत खराब, बसपा से भी कड़ा मुकाबला
यूजर्स ने किए शानदार कमेंट
कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पोस्ट की आलोचना की है। एक ने लिखा, “बहुत साफ दिख रहा है कि वे 1000वीं रात मना रहे हैं। कुछ व्यूज़ और सस्ती लोकप्रियता के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “कुछ पैसों के लिए लोग अपने निजी पलों को भी साझा करने को तैयार हैं। सम्मान किसी भी पैसे से बड़ा है।”
एक यूजर ने लिखा, “अरे सुनंदा जी, इज्जत गई तेल लेने। कुछ भी करो, मशहूर हो जाओ वाला ट्रेंड चल रहा है आजकल।” एक पूछता है, “इसके आगे की वीडियो कहां है?”