viral video : Flights में देरी के चलते यात्री ने पायलट को घूंसा मारा, जानिए कहां का है मामला

Viral video: Passenger punches pilot due to flight delay, know where the matter lies Flights

नई दिल्ली। भीषण ठंड और खराब मौसम के चलते देश भर में फ्लाइट (Flights)और ट्रेन देरी से चल रहें है। ठंड और खराब मौसम के चलते न सिर्फ फ्लाइटस देरी हो रही है बल्कि डायवर्ट भी हो रहे हैं। इस बीच दिल्ली में एक विमान के उड़ान भरने में हुए देरी के कारण एक यात्री ने फ्लाइट कैप्टन पर हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Flights में देरी के चलते हुई घटना

वायरल वीडियो के आधार पर विमानन सुरक्षा एजेंसी ने घटना को संज्ञान में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2175 को सुबह 7.40 बजे दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन दिल्ली में घने कोहरे की वजह से विमान के उड़ान में लगातार देरी होती रही। जिसके बाद फ्लाइट के कोहरे के चलते लेट होने की जानकारी पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को दे रहा था। इसी दौरान एक यात्री ने सीट से उठकर पायलट को घूंसा मार दिया। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के तौर पर हुए है। घटना को लकेर दिल्ली पुलिस ने बताया कि ‘आरोपी के खिलाफ हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।’ इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 नो-फ्लाई-लिस्ट में डालने की अपील

घटना के वायरल वीडियो पर लोगों अपनी प्रतिक्रिया दे रहें है। एक यूजर ने कहा, ‘उड़ान में देरी को लेकर पायलट क्या कर सकता है? वह केवल अपना काम कर रहा था। व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल देना चाहिए। किसी अन्य यूजर ने कहा, ‘इस व्यक्ति पर हमला करने का मामला दर्ज करना चाहिए।

Exit mobile version