Site icon News1India

ठंड की आहाट! मानसून की बारिश से तबाही, आज चार राज्यों के लिए IMD का अपडेट देखें

Weather

देश में हल्की ठंड होने लगी है, लेकिन बारिश अभी तक जारी है। मानसून जाने को भी बरस रहा है। आज भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट दिया है। आप मौसम आज कैसा रहेगा?

Weather Forecast: मानसून जाने वाला है और ठंड ने भी दस्तक दे दी है। जी हां, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, मानसून की बारिश वापसी के दिनों में भी परेशानी बनी हुई है। आमतौर पर मानसून 15 सितंबर तक चला जाता है और 10 सितंबर तक बारिश बंद हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम विभाग ने मानसून की विदाई में देरी का अनुमान जताया है। कल देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई। चंडीगढ़ में भी आज सुबह अच्छी बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आज देश के 18 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा और बारिश से हालात कैसे हैं?

दिल्ली में अगले 3 दिन तक बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले 3 दिन तक राजधानी दिल्ली में बादल जमकर बरसेंगे। आज भी शाम तक मौसम बदलेगा और कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। ठंडी हवाएं ठंड का एहसास कराएंगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है

Apple: हो जाइए तैयार… इस दिन से दिल्ली और मुंबई के Apple स्टोर में मिलेगा iPhone 16

मध्य प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में कल भारी बारिश हुई, वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक प्रदेश का मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। रविवार और सोमवार को बारिश के कारण हुए हादसों में 12 लोगों की जान जा चुकी है। विदिशा में बेतवा नदी में 5 लोग डूब गए। सीहोर में दिगंबर जलप्रपात में एक डॉक्टर डूब गया। राजस्थान में भी अगले 3 दिन भारी बारिश हो सकती है।

आज और कल इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बिहार, असम, मणिपुर समेत देशभर में मानसूनी बादल जमकर बरस सकते है

Exit mobile version