Site icon News1India

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, उत्तर प्रदेश-बिहार छह नदियां बनी “मौत”, 18 राज्यों का IMD अलर्ट

Weather

Weather Forecast : मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मानसून जमकर बरस रहा है। देशभर में मानसून की बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी कल शाम मूसलाधार बारिश हुई, लेकिन वह बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। करीब 2 घंटे तक बादल जमकर बरसे, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर करीब 2 से 3 फीट पानी भरने से जाम लग गया। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आज 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश की संभावना है। कल भी लेह लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों में बारिश की संभावना है।

15 अगस्त तक दिल्ली सहित देश भर में मौसम कैसा रहेगा?

15 अगस्त तक दिल्ली में बारिश होगी राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने बताया। कल शाम भी भारी वर्षा हुई। आज भी शाम तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। 15 अगस्त तक राजधानी में बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने की है। वीकेंड पर लोग गर्मियों का मज़ा ले सकेंगे। मौसम विभाग ने वीकेंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कल राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया था। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

यूपी-बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश के चलते गंगा, सरयू, बागमती, गंडक, यमुना, कोसी नदियां उफान पर बह रही हैं। इसके चलते जहां उत्तर प्रदेश में घाट डूब गए हैं, वहीं बिहार के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में दोनों राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राज्य सरकारों ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया है और घाटों के पास न जाने की सलाह दी है। क्योंकि अगले 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और भारी बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है।

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा..शहीद पथ पर स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 6 बच्चें घायल

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही

हिमाचल प्रदेश में मानसून के बादल कहर बरपा रहे हैं। बारिश के कारण अब तक राज्य में 900 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 100 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं। 1 अगस्त को 5 स्थानों पर बादल फटने के बाद अब तक 28 शव बरामद किए जा चुके हैं। मौसम विभाग ने सप्ताहांत में राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Exit mobile version