Site icon News1India

50 किमी प्रति घंटे स्पीड वाली “तूफानी” हवाएं और…दिल्ली-NCR में आज बारिश के आसार, देश भर में मौसम का हाल जानें

Weather

Weather Report: मानसून के लौटने का समय हो गया है, लेकिन मानसून विदा नहीं हो रहा है। सितंबर के शुरुआती 15 दिनों में बादलों ने जमकर बारिश की, जबकि इस समय तक मानसून कमजोर पड़ जाता था। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट दिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में भी बादल बरसेंगे।

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट है। कल पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश हुई। आज भी बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। इसके बावजूद राजधानी में उमस से लोग परेशान रहे। वहीं, आज सुबह ठंडी हवाएं चल रही थीं। आइए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा Weather?

राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल

वैसे तो मानसून दिल्ली से विदा हो चुका है, क्योंकि कल राजधानी में बारिश नहीं हुई, लेकिन इसका असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सोमवार को दिल्ली में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार आज शाम तक राजधानी का Weather बदल जाएगा।

हल्के बादल छाए रहेंगे और रात तक बारिश की संभावना है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। आज सुबह दिल्ली में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं, लेकिन उमस भी महसूस की गई। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली, लेकिन शाम तक मौसम का मिजाज बदल सकता है।

यहां पढ़ें: PM मोदी के 600 से अधिक तोहफों की नीलामी आज से शुरू, गंगा सफाई अभियान में जाएगा धन

आज इन राज्यों में बारिश की संभावना

Weather विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज और कल दिल्ली, राजस्थान, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण बिहार, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुजरात, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होगी।

Exit mobile version