Site icon News1India

Weather News : यूपी में मौसम ने बदली अपनी चाल, लोगों को मिलने वाली है गर्मी से राहत

Weather News, Delhi, UP

Weather News : देशभर में गर्मी का प्रकोप बर्करार है गर्मी की इस बार से सभी लोगों का बुरा हाल है। और अभी तो अप्रैल के बाद मई का महीना बस शुरु ही हुआ है कि गर्मी ने अपना प्रकोप अभी से दिखाना शुरु कर दिया है ऐसे में अगर यूपी की तरफ नज़र डाली जाए तो इन दिनों उत्तर प्रदेश के मिजाज़ कुछ बदलने वाले हैं और यहां के लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलती हुई नज़र आ रही है।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी के कई इलाकों में हल्कि बारिश होने के आसार जताए गए हैं और कहा जा रहा है कि 6 मई से 11 मई तक लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। वहीं इस बीच गरज और चमक के साथ बारिश के आसार जताए जाने से लोगों के मन को शांति भी मिली है। क्योंकि गर्मी का मौसम एक ऐसा मौसम होता है जिसमें सूर्य की किरणें कई बार अपना ऐसा रोद्र रूप दिखाती हैं कि उनको सह पानी मुस्किल हो जाता है। और इस गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरीकों को इस्तेमाल करते हैं लेकिन तब भी कुछ खास असर नहीं पड़ता और ऐसे में जब मौसम विभाग की तरफ से बारिश की आशंका जताई जाती है तो वो पल गर्मी के इन दिनों में काफी सुनहरा साबित होता है।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव, हरदोई और शाहजहांपुर में चुनावी जनसभाएं

इसी के साथ अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो दिल्ली में तो लोग बुरी तरह से गर्मी की मार झेल रहे हैं। इसके साथ ही ये सिलसिला यहीं थमता हुआ नज़र नहीं आ रहा है, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में तापमान के बढ़ने की संभावना भी जताई है। ऐसा बताया जा रहा है शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर भी जा सकता है। अब बस यही इंतेज़ार है कि यहां के लोगों को कब जाकर गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि हाल ही में दिल्ली और नोएडा से सटे कुछ इलाकों में हल्कि बारिश ही थी लेकिन फिर दौबारा से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

Exit mobile version