शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Weather Update: दिल्ली वालों का संडे कूल डे , यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें अपने शहर की खबरें

Weather Update इन दिनों, देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। जहां भारी बारिश ने पहाड़ी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन को जन्म दिया है वहीं, मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश से लोगों को कई समस्याएं हो रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज भी हल्की बारिश की उम्मीद है, मौसम विभाग ने कहा।जानिए आज देश के किन राज्यों में बारिश होगी।

by Mayank Yadav
अगस्त 11, 2024
in Latest News, मौसम
IMD
Share on FacebookShare on Twitter

Weather Update : पूरा उत्तर भारत इस समय मानसून की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्य बादलों से ढके हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी दिल्ली समेत देश के 20 राज्यों में बारिश की उम्मीद जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

RELATED NEWS

UP Weather, Heavy Rain Alert, IMD Forecast

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

जुलाई 16, 2026
UP Weather Update: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

IMD Monsoon Update: देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कब से सक्रिय होगा मानसून, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

जुलाई 14, 2026

दिल्ली में कैसा रहेगा Weather?

शनिवार को राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। दिल्ली में आज भी बारिश का यह सिलसिला जारी रहने वाला है। लगातार बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना बना रहा। Weather विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में सावन के महीने में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है। यूपी के पश्चिमी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक रविवार को यूपी के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

8 जिलों में बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

अब बिहार में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। कई जिलों में बारिश लगातार हो रही है। इसके अलावा, आज आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा कि दो दिनों तक बिहार में भारी बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है। बिहार के आठ जिलों पूर्णिया, भोजपुर, गया, बक्सर, बांका, भागलपुर, कैमूर और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

Haryana : इस राज्य सरकार ने दिया अजीब फरमान, स्कूलों में ‘गुड मॉर्निंग’ की जगह बोलना होगा ‘जय हिंद’

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच 65 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और कई जगहों पर भारी बारिश हुई। सिरमौर और शिमला जिलों में भारी बारिश हुई। नाहन में 168.3 मिमी, धौला कुआं में 67 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 53.2 मिमी, नारकंडा में 19 मिमी और धर्मशाला में 13 मिमी बारिश हुई। वहीं, शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में 31 जुलाई की रात बादल फटने से आई बाढ़ में लापता लोगों की तलाश जारी है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। राज्य में 65 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

कहां होगी बारिश?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी गुजरात, कोंकण और गोवा, तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Tags: WeatherWeather News
Share199Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather, Heavy Rain Alert, IMD Forecast

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

UP Weather Update: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

IMD Monsoon Update: देशभर में मौसम का बदला मिजाज, कब से सक्रिय होगा मानसून, 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

IMD Monsoon Update: देश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर उत्तर-पश्चिम...

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

Weather News : ‘सावधन’ फिर लौटा पश्चिमी विक्षोभ, झमाझम बारिश के साथ गिरेंगे ओले और लगेगा सर्दी का कर्फ्यू

by Vinod
नवम्बर 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘मोथा’ ने उत्तर भारत के मौसम का मिजाज पूरी तरह...

Weather

पहाड़ों और मैदानों में मौसम का कहर: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश, यूपी में गर्मी जारी

by Mayank Yadav
अगस्त 19, 2025

Weather Alert: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम ने एक बार फिर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर में...

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

UP Weather Update:बरसात थमी, उमस और गरमी से लोग बेहाल जानिए कब मिलेगी इससे राहत

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2025

Weather Update:उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मॉनसून कमजोर पड़ने के कार ण पूरे प्रदेश में...

Next Post
Hindenburg

Hindenburg Research: ये मेरा अपमान करने की कोशिश, सेबी चीफ का हिंडेनबर्ग के आरोपों पर जवाब

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीते छह मेडल, इस तरह खत्म हुआ भारत का सफर, सातवें पदक की उम्मीद आज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist