Wednesday, January 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Japan में घुसपैठ कर क्या साबित करना चा रहा है चीन? एक और जंग का रोडमैप हो रहा तैयार!

फिलीपींस और ताइवान को आंखें दिखाने के बाद अब चीन जापान (Japan) को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। पहली बार जापान ने पुष्टि की है कि एक चीनी सैन्य विमान ने उसके हवाई

Neel Mani by Neel Mani
August 27, 2024
in Latest News, विदेश
502
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: फिलीपींस और ताइवान को आंखें दिखाने के बाद अब चीन जापान (Japan) को चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। पहली बार जापान ने पुष्टि की है कि एक चीनी सैन्य विमान ने उसके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की है। जापानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक Y-9 खुफिया जानकारी जुटाने वाला विमान पूर्वी चीन सागर के ऊपर जापानी हवाई क्षेत्र में घुस गया।

जापान (Japan) ने कहा, कि यह विमान जापान के क्यूशू द्वीप की दिशा में उड़ान भर रहा था। मंत्रालय ने आगे बताया कि जैसे ही चीनी विमान की घुसपैठ का पता चला, जापानी वायु सेना के जेट तुरंत हरकत में आ गए। कई एयरबेस से जापानी एफ-16 और एफ-35 लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरते हुए चीनी जासूसी विमान को घेर लिया और उसे जापानी हवाई क्षेत्र से दूर रहने के लिए रेडियो संदेश भेजे। रिपोर्ट के अनुसार, चीनी जासूसी विमान ने सुबह करीब 10:40 बजे नागासाकी प्रांत के गोटो शहर के पास डेंजो द्वीप के दक्षिण-पूर्वी में पानी के ऊपर चक्कर लगाना शुरू किया।

RELATED POSTS

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

November 25, 2025
पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

November 25, 2025

फिर, लगभग 11:29 बजे यह द्वीपों के लगभग 22 किलोमीटर पूर्व में जापानी हवाई क्षेत्र में घुस गया और करीब 2 मिनट तक वहां रहा। 11:31 बजे के आसपास चीनी जासूसी विमान द्वीपों के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से जापानी (Japan) हवाई क्षेत्र से बाहर निकला, लेकिन उसने उस क्षेत्र का चक्कर लगाना जारी रखा और लगभग 1:15 बजे मुख्य भूमि चीन की ओर बढ़ गया।

जापान (Japan) के प्रवक्ता योशिहामा हायाशी ने कहा कि चीनी सैन्य विमान का जापानी हवाई क्षेत्र में घुसना हमारी संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है और हमारी सुरक्षा के लिए खतरा है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हायाशी ने बताया कि यह पहली बार है जब चीन ने जापानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, हालांकि, हम अभी चीनी विमान की इस कार्रवाई के पीछे के मकसद पर कोई स्पष्ट उत्तर देने से बच रहे हैं। हमारी सेना सतर्क है।

ये भी पढ़ें :- PM मोदी की यूक्रेन यात्रा के बाद Volodymyr Zelensky ने भारत के सामने रख दिया ये बड़ा प्रस्ताव

आपको बता दें, चीन और जापान (Japan) के बीच पिछले कुछ महीनों से कई मुद्दों पर तनाव बना हुआ है। पिछले महीने जब चीनी विदेश मंत्री वांग यी और जापान के योको कामिकावा की मुलाकात हुई थी, तो वांग यी ने कहा था कि चीन और जापान के रिश्ते एक नाजुक स्थिति में हैं। पड़ोसी देशों के बीच व्यापार से लेकर अन्य मुद्दों तक पर तनाव देखा जा रहा है।

Tags: ChinaInternational Newsjapan
Share201Tweet126Share50
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

by Mayank Yadav
November 25, 2025

China diplomatic protest: मंगलवार को चीन ने उन आरोपों को सिरे से नकार दिया जिनमें अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली...

पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

by Kanan Verma
November 25, 2025

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक भारतीय महिला प्रेमा वांगजोम थोंगडोक कुछ दिनों पहले चीन के शंघाई शहर पहुँची थीं।...

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

by Vinod
October 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो अपने जन्म के बाद से गरीबी और बदहाली...

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

by Vinod
September 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बसा नेपाल बीते तीन दिनों से जल रहा है। सुंदर पहाड़ियों से बर्फीली हवा...

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

by SYED BUSHRA
July 20, 2025

Nimisha Priya's case update: केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया यमन की राजधानी सना की जेल में बंद...

Next Post
Bareilly

बरेली में हिन्दुओं ने संपत्ति बिक्री के बाद घरों पर चस्पा किए "पलायन" के पोस्टर...

Champai Soren

चंपाई सोरेन का बीजेपी में शामिल, झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version