News1India

Salman Khan के घर फायरिंग करने वाले इन दोनों शूटर्स का क्या है बिहार कनेक्शन ? यहां जानें पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली: सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सलमान पर हुए इस हमले के बाद लगातार इस मामले पर अपडेट आ रहे हैं। नए अपडेट के मुताबिक, फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ करने के लिए उन्हें मुंबई लाया जा रहा है।

Salman Khan

एक्टर (Salman Khan) के घर पर हुए इस हमले के बाद ये मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में इन दोनों आरोपियों को मुंबई, अहमदाबाद हाईवे की दिशा में फरार होते हुए देखा गया था। जल्द फरार होने के लिए दोनों ने ऑटो वाले से वसई हाइवे का पता भी पूछा था। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के जरिए दोनों को लगातार ट्रेस कर रही थी।

पुलिस की टीम ने इन दोनों आरोपियों को एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया है। इस बात की पुष्टि क्राइम ब्रांच के एक टॉप अधिकारी ने की है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, फायरिंग करने वाले इन दोनों आरोपियों को भुज में गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता 24 और सागर पाल 21 के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं!

ये भी पढ़ें :- बिश्नोई गैंग के डर से क्या गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने जा रहे हैं Salman Khan?

इस गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से अभी फायरिंग करने वाली पिस्टल बरामद नहीं की गई है। पुलिस की टीम पिस्टल को ढूंढने में लगी हुई है। आरोपी विक्की गुप्ता गांव मसीही, थाना गोहना डी.टी नरकटियागज, जिला पश्चिम चंपानेर बिहार का रहने वाला है। वहीं दूसरा आरोपी सागर पाल भी उसी गांव का रहने वाला है।

Exit mobile version