भारत के 5 राज्यों में विधान सभा के चुनाव हो चुके है जिसका नतीजा 3 दिसंबर यानी की रविवार को आएगा। भारत के 5 राज्य जहां विधानसभा के चुनाव हुए है उसमें मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल है। पॉलिटिक्ल एजंसी ने विधानसभी चुनाव का एग्जिट पोल्स जारी किया है। जिससे देखकर पता लगया जा रहा है कि इस चुनाव का नतीज़ा क्या हो सकता है? चलिए फिर विस्तार से इसके बारें में जानते हैं।
किस पार्टी को कितने मिल सकते है सीट ?
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के अनुसार मध्यप्रधेश में 230 सीटों में बीजेपी को 140-162 तक सीटें प्राप्त हो सकती है वहीं कांग्रेस को 68-92 तक सीटें मिलेगी और अन्य पार्टी को केवल 3 सीटें ही प्राप्त होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के चुनाव में कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती है और बीजेपी को 36-46 सीटें व अन्य पार्टी को 5 सीटें प्राप्त हो सकती है। दूसरी और राजस्थान में कांग्रेस को 199 सीटों में से 86-106 सीटें मिलने की संभावना लगाई जा रही है तो बीजेपी को 80-100 सीटें मिल सकती है और अन्य पार्टी को 9-18 सीटें प्राप्त हो सकती है।
एग्जिट पोल्स के हिसाब से बीजेपी को तेलंगाना में 119 सीटो में 5-10 सीटें मिल सकती है, तो कांग्रेस को 49-56 सीटें प्राप्त हो सकती है। वहीं तेलंगाना में सबसे ज्यादा बहुमत बीआरएस को 48-58 सीटें मिल सकती है और अन्य पार्टी को 6-8 सीट मिल सकती है। विधानसभा चुनाव में मिजोरम की 40 सीटो में सबसे ज्यादा बहुमत ZPM को मिल सकते है जिसमें उन्हें 28-35 सीटें प्राप्त हो सकती है। वहीं बीजेपी को 2 सीटें, कांग्रेस को 2-4 सीटें व MNF को 3-7 सीटें मिलने की उम्मीद है।
जीतने के लिए कितना बहुमत होना चाहिए ?
बता दें मध्यप्रधेश में 230 सीटो का चुनाव हुआ है जहां पार्टी को जीतने के लिए 116 सीटो पर विजय पाना होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में 90 सीटो का चुनाव हुआ है जहां पार्टो को जीतने के लिए 46 सीटें हासिल करना होगा। मिजोरम में जीतने के लिए पार्टी को 40 सीटो में से 21 सीटें प्राप्त करना होगा। वहीं तेलंगाना में जीतने के लिए 60 सीटें चाहिए तो राजस्थान में 100 सीटें चाहिए। जिससे पार्टी इस विधानसभा चुनाव को जीत सकती है।
यह भी पढ़े:- 3 दिसंबर को सामने आएंगे सभी पांच राज्यों के चुनावी नतीजे, जानिए एग्जिट पोल के रूख