News1India

अनुराग डोभाल को घर से बेघर करना क्यों Bigg Boss को ले आया है सवालों के घेरे में?

नई दिल्ली: नए साल की शुरुआत होते ही बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले हैं। इस वीकेंड के वार में जहां नील भट्ट और रिंकू धवन को सलमान खान ने बिग बॉस के घर में से उनका सफर खत्म होते हुए ये बताया था कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे तो उनके कई फैंस निराश हुए थे, लेकिन इन दोनों के एविक्शन के बाद बिग बॉस 17 में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला, जिसके बाद बिग बॉस का ये सीजन काफी चर्चा में आ गया है।

इन दो एविक्शन के बाद तीसरा एविक्शन होने पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अब ये सवाल उठने लगा है कि क्या बिग बॉस 17 बायस्ड शो है। अब इसके पीछे की पूरी वजह भी जान लीजिए। दरअसल मिड वीक में कोई और नहीं बल्कि सीजन 17 की शुरुआत से ही विवादों में रहे कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल को BB हाउस (Bigg Boss) से बाहर कर दिया गया है। बस इसी के बाद से बिग बॉस का ये सीजन कई सवालों के घेरे में आ गया है।

अब अनुराग डोभाल के बाहर होने की वजह भी जान लीजिए। अनुराग डोभाल को घर से बेघर कराने में जिस कंटेस्टेंट का नाम सबसे ज्यादा लिया जा रहा है वो है मुनव्वर फारूकी। अगर आप भी इस शो को फॉलो करते हैं तो ये तो आप जानते होंगे कि बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में आयशा के मुद्दे को लेकर अनुराग और मुनव्वर के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। इतना ही नहीं शो की शुरुआत से इन दोनों के बीच 36 का आंकड़ा देखा जा रहा था।

मुनव्वर तो अनुराग को बिग बॉस (Bigg Boss) में डिजर्व करने वाले कंटेस्टेट की लिस्ट में ही नहीं मानते थे। कई बार अनुराग डोभाल को शो के होस्ट सलमान खान और बिग बॉस से भी डांट खाते हुए देखा गया था लेकिन अब उनका घर से सफर खत्म होने के बाद उनका एविक्शन चर्चा में आ गया है। इस तरह हुए घर से बेघर। दरअसल बिग बॉस ने घर में बने अब तक के तीनों कैप्टन को ये अधिकार दिया था कि वो जिस तीन सदस्यों को बेघर होने के लिए नॉमिनेट करेंगे उनमें से कोई एक घर से बेघर हो जाएगा।

बिग बॉस के इस फैसले का मुनव्वर फारूकी ने बड़ा फायदा उठाते हुए अनुराग डोभाल को नॉमिनेट कर दिया जबकि ईशा ने आयशा खान और ओरा ने अभिषेक कुमार को नॉमिनेट किया। इसके बाद घर के बाकी सदस्यों ने भी अनुराग को ही नॉमिनेट किया जिसके बाद उन्हें घर से बेघर होना पड़ा।

अब सवाल ये उठ रहा है क्या ऐसा एविक्शन कराना जरूरी था। या फिर बिग बॉस ने जानबूझ कर इस तरह का गेम बनाया। अब ऐसी कई ख़बर सामने आ रही हैं कि घर से निकाले जाने के बाद अनुराग डोभाल शो के मेकर्स पर कई बड़े आरोप लगा रहे हैं, जिनमें उनके इस तरह के एविक्शन को भी गलत बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :- ब्रालेस ड्रेस में तस्वीरें शेयर कर Sanjeeda Sheikh ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी!

अनुराग डोभाल को लेकर बिग बॉस तक पोस्ट में लिखा है है, उनके निष्कासन के बाद अनुराग डोभाल और शो की क्रिएटिव टीम के बीच बड़ी लड़ाई हुई है। पार्शियली और अनुचित एविक्शन के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अनुराग निर्माताओं के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने मेकर्स को चुनौती देते हुए कहा है कि वोट देने से मेरा एविक्शन संभव नहीं हो पाता और उनका मानना ​​है कि अगर वे घर में रहते तो ट्रॉफी उनकी होती। अनुराग ने अपने निष्कासन के बाद मीडिया के साथ इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया है। हालांकि क्रिएटिव और अनुराग की टीम मीडिया इंटरव्यू पर चर्चा कर रहे हैं। इस एविक्शन पर आपकी क्या राय है। आपको क्या लगता है किसी कंटेस्टेंट को ऐसे बाहर किया जाना ठीक है या गलत। कमेंट सेक्शन बॉक्स में जाकर जरूर बताएं।

 

 

Exit mobile version