Site icon News1India

Ayodhya में इस विशेष सुविधा से अब रामलला के दर्शन के लिए बुजुर्गों को नहीं करना होगा इंतजार

Ayodhya

Ayodhya : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ा रहा है। इसी के तहत अब वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है।

इस सुविधा में 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और लगभग एक साल के बच्चे के साथ महिलाएं सीधे आधार कार्ड दिखाकर काउंटर से सुगम दर्शन पास बनवा सकेंगी। इसके लिए उन्हें ट्रस्ट की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए नई सुविधा

गौरतलब है कि लंबी कतारों में बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ महिलाओं को दर्शन करने में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Ayodhya) ने यह नई व्यवस्था लागू की है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही श्रद्धालुओं के लिए लगातार सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। इस विशेष सुविधा के तहत वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं अपने एक सहायक के साथ बिना ट्रस्ट की मंजूरी के सुगम दर्शन पास प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की क्या है योजना?

जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

इसके लिए काउंटर पर आधार कार्ड दिखाना होगा और 10 मिनट के भीतर पास मिल जाएगा। जरूरत पड़ने पर मुफ्त में व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की जाएगी। ट्रस्ट की इस पहल की श्रद्धालु सराहना कर रहे हैं।

इसके अलावा, रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सामुदायिक रसोइयों में भंडारे और लंगर का आयोजन किया जा रहा है, जहां निशुल्क प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है। इन लंगरों में आलू, खिचड़ी, चावल, पूड़ी-सब्जी जैसी सामग्री परोसी जाती है, जहां रोज़ाना हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।

 

Exit mobile version