World Book Fair 2024: आज से दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा किताबों का कुंभ, जानिए कैसे ले सकते हैं भाग

आज से दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा किताबों का कुंभ

नई दिल्ली। अगर आप किताबें पसंद करते हैं और बुक लवर हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा किताब प्रेमियों के लिए हर साल दिल्ली में आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुक फेयर आज से दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाला है।10 फरवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के प्रकाशक, पाठक और लेखक हिस्सा लेने वाले हैं। मेले में इस बार 22 भारतीय भाषाओं के अलावा कई विदेशी भाषाओं की किताबें भी उपलब्ध रहेंगी। इस लेख में हम आपको कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारी देने जा रहे हैं जो आपको किताबों के इस कुभ तक पहुँचने में मदद करेंगी।

थीम और वेन्यू ?

अगर आप भी इस मेले में जाना चाहते है तो सबसे पहले आपको दिल्ली आना पड़ेगा और उसके बाद कार्यक्रम स्थल। जो की दिल्ली के प्रगति मैदान हॉल नंबर 1 से लेकर 5 नंबर तक आयोजित हो रही है। इस बार मेले का थीम “बहुभाषी भारत एक जीवंत परंपरा (Multilingual India)” पर बेस्ड है।

हॉल में एंट्री फीस और टाइमिंग ?

नैशनल बुक ट्रस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पुस्तक मेले में स्कूल स्टूडेंट्स, दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन्स के लिए एंट्री फ्री रहेंगी। ऐसा हर साल होता है। लेकिन अन्य लोगों को प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क देना होगा। मेले में प्रवेश के लिए बच्चों के लिए 10 रुपए और वयस्कों के लिए 20 रुपए निर्धारित किए गए हैं। मेले में प्रवेश के लिए टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक है।

पहुंचने का तरीका और कैसे मिलेगा टिकट ? 

विश्व पुस्तक मेले में पहुंचने के लिए प्रगति मैदान के सबसे नजदीकी मेट्रों स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है। तथा मेले में प्रवेश के लिए टिकट नैशनल बुक ट्रस्ट की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।  प्रवेश टिकट दिल्ली मेट्रो स्टेशन से भी खरीदा जा सकता है।

Exit mobile version