Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

LDA की पुरानी योजनाओं में प्लॉट महंगे होने की तैयारी, औद्योगिक क्षेत्रों को राहत

लखनऊ में एलडीए अपनी पुरानी योजनाओं में प्लॉट और कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतों में 25% तक बढ़ोतरी करने जा रहा है। हालांकि, औद्योगिक क्षेत्रों को इस बढ़ोतरी से पूरी तरह राहत मिलेगी, वहां सर्किल रेट नहीं बढ़ेंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 3, 2025
in TOP NEWS, लखनऊ
Lucknow LDA
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

LDA plot price hike: लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए अहम खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी पुरानी योजनाओं में प्लॉट और कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। सर्किल रेट में प्रस्तावित बढ़ोतरी के बीच एलडीए के इस फैसले से पुराने इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो सकता है। हालांकि, नई योजनाओं में फिलहाल कीमतें यथावत रहेंगी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों को इस बढ़ोतरी से पूरी तरह राहत मिलेगी। सरकार का उद्देश्य उद्योगों को बढ़ावा देना है, इसलिए इंडस्ट्रियल एरिया में सर्किल रेट बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। इससे कारोबारियों और निवेशकों को बड़ा फायदा होगा।

एलडीए की पुरानी योजनाओं में 25% तक बढ़ सकती है प्लॉट की कीमत

लखनऊ: LDA सर्किल रेट में बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बीच लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी पुरानी योजनाओं में प्लॉट और कमर्शियल प्रॉपर्टी के दाम 25% तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने जानकारी दी कि जिन कॉलोनियों को अब तक नगर निगम को हैंडओवर नहीं किया गया है, वहां बचे हुए खाली प्लॉट अब बढ़े हुए रेट पर बेचे जाएंगे। हालांकि, एलडीए की नई योजनाओं में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

RELATED POSTS

LDA

लखनऊ में LDA के चार नए ईको-फ्रेंडली हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, लग्जरी सुविधाओं के साथ रोजगार के भी बनेंगे केंद्र

July 27, 2025
LDA

LDA New Schemes: बसंतकुंज में भूखंड, डालीबाग-ऐशबाग में फ्लैट और निजी हाथों में जाएंगे काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स

July 23, 2025

नई योजनाओं की लागत बढ़ेगी

डीएम LDA सर्किल रेट में संभावित बढ़ोतरी का असर एलडीए की प्रस्तावित नई योजनाओं पर जरूर देखने को मिलेगा। आईटी सिटी, वेलनेस सिटी, सीतापुर रोड पर बीकेटी योजना और आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे बनने वाली आवासीय योजनाओं में किसानों से अधिक दरों पर जमीन खरीदनी पड़ेगी, जिससे इन परियोजनाओं की लागत में बढ़ोतरी होना तय है।

औद्योगिक इलाकों को नहीं होगा कोई असर

लखनऊ में प्रस्तावित LDA सर्किल रेट में बढ़ोतरी का इंडस्ट्रियल एरिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इंडस्ट्रियल एरिया अकृषक भूमि में आते हैं और इन क्षेत्रों में अलग से सर्किल रेट बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया के महामंत्री रजत मेहरा ने कहा कि सरकार की नीति शुरू से उद्योगों को बढ़ावा देने की रही है। यहां की अधिकांश जमीनें पहले से यूपीएसआईडीसी जैसी संस्थाओं द्वारा उद्योगपतियों को लीज पर दी जा चुकी हैं, जिस कारण सर्किल रेट की बढ़ोतरी का कोई सीधा असर इन क्षेत्रों में नहीं होगा।

वर्तमान सर्किल रेट (₹/वर्ग मीटर)

  • अमौसी औद्योगिक क्षेत्र: 4500
  • गहरू औद्योगिक क्षेत्र: 5000
  • तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र: 6000
  • चिनहट औद्योगिक क्षेत्र: 6000
  • धावा औद्योगिक क्षेत्र: 5000
  • डिफेंस कॉरिडोर, भटगांव: 1700
  • सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र: 4500

यह साफ है कि लखनऊ में LDA प्रॉपर्टी बाजार में बड़ा बदलाव आने वाला है, लेकिन सरकार का फोकस उद्योगों को राहत देने पर बना रहेगा।

लखनऊ वालों के लिए राहत: LDA के फ्लैट्स नहीं होंगे महंगे, सर्किल रेट बढ़ने का नहीं पड़ेगा असर

Tags: LDA
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

LDA

लखनऊ में LDA के चार नए ईको-फ्रेंडली हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, लग्जरी सुविधाओं के साथ रोजगार के भी बनेंगे केंद्र

by Mayank Yadav
July 27, 2025

LDA New Schemes: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहरवासियों के लिए चार नई आवासीय योजनाएं शुरू की हैं, जो पर्यावरण...

LDA

LDA New Schemes: बसंतकुंज में भूखंड, डालीबाग-ऐशबाग में फ्लैट और निजी हाथों में जाएंगे काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स

by Mayank Yadav
July 23, 2025

LDA New Schemes: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शहरवासियों के लिए एक साथ कई अहम योजनाएं प्रस्तावित की हैं। इनमें...

LDA

लखनऊ वालों के लिए राहत: LDA के फ्लैट्स नहीं होंगे महंगे, सर्किल रेट बढ़ने का नहीं पड़ेगा असर

by Mayank Yadav
July 3, 2025

LDA property relief: लखनऊ में ज़मीन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है।...

LDA

अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स को 30 साल के लिए लीज पर देगा LDA, फीनिक्स पलासियो की तरह बदलेगा स्वरूप

by Mayank Yadav
June 8, 2025

LDA Annapurna Commercial Complex: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहर के एक पुराने और उपेक्षित व्यावसायिक केंद्र अन्नपूर्णा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स...

LDA

अब नहीं अटकेंगी रजिस्ट्री की फाइलें: एलडीए ने तय की समय-सीमा, हर स्तर पर जवाबदेही तय

by Mayank Yadav
June 3, 2025

LDA Registry Deadline: लखनऊ में मकान और दुकान की रजिस्ट्री प्रक्रिया अब और अधिक पारदर्शी और समयबद्ध होगी। लखनऊ विकास...

Next Post
UP

UP के 33 शहरों में नई बिल्डिंग नीति: अब बनेंगी मनचाही ऊंचाई तक इमारतें, शर्तें भी तय

Ambedkar Nagar

यूपी के इस जिले से 114 नामी बदमाश हुए लापता, पुलिस के हॉफ एनकाउंटर से फैला खौफ!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version