Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Saroj Khan death anniversary : अपने काम को इज़्ज़त दिलाने वाली बॉलीवुड की डांस गुरु, जिनकी आज भी ज़िंदा हैं यादें

सरोज खान ने बॉलीवुड को नाचना ही नहीं सिखाया, बल्कि डांस में भाव, सम्मान और आत्मा भी भर दी। उनकी कला, शैली और सिखाई हुई बातें हमेशा याद रखी जाएंगी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
July 3, 2025
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Legendary Bollywood choreographer Saroj Khan : जब भी बॉलीवुड में कोरियोग्राफर की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है सरोज खान का। 3 जुलाई 2020 को 71 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ, लेकिन उनका जज़्बा, मेहनत और डांस आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है। उन्होंने ज़िंदगी भर नाचते हुए, डांस को अपनी पहचान बना लिया।

असली नाम और शुरूआत की कहानी

सरोज खान का जन्म निर्मला नागपाल नाम से हुआ था। महज़ 3 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘नज़राना’ में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। धीरे-धीरे उनका मन डांस की ओर खिंचने लगा। शुरुआत में वो बैकग्राउंड डांसर रहीं और फिर 13 साल की उम्र में कोरियोग्राफी सीखनी शुरू की। उन्होंने मशहूर डांस मास्टर बी. सोहनलाल के साथ बतौर असिस्टेंट काम किया।

RELATED POSTS

तलाक की अफवाहों के बीच Mahhi Vij अस्पताल में भर्ती, हालत फिलहाल स्थिर

November 8, 2025
बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

November 7, 2025

इंडिपेंडेंट कोरियोग्राफर बनने की राह

सरोज खान को पहला बड़ा मौका फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ में इंडिपेंडेंट कोरियोग्राफर के रूप में मिला। लेकिन असली पहचान मिली 1986 की फिल्म ‘नगीना’ के गाने ‘मैं तेरी दुश्मन’ से। इसके बाद ‘मिस्टर इंडिया’ का ‘हवा हवाई’ और फिर 1988 की सुपरहिट फिल्म ‘तेजाब’ का गाना ‘एक दो तीन’ ने उन्हें कोरियोग्राफी की दुनिया में सुपरस्टार बना दिया।

गानों को बनाया यादगार

सरोज खान ने करीब 2,000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया। उनके हिट गानों में ‘चोली के पीछे’, ‘धक-धक करने लगा’, ‘डोला रे डोला’, ‘निंबूड़ा’, और ‘हमको आजकल है इंतज़ार’ जैसे गाने शामिल हैं। उन्होंने वैजयंतीमाला से लेकर करीना कपूर तक, लगभग हर मशहूर अभिनेत्री को डांस सिखाया।

भारतीय डांस को दी पहचान

सरोज खान सिर्फ स्टेप्स नहीं सिखाती थीं, वो भावनाएं सिखाती थीं। उनके मुताबिक, डांस आंखों और चेहरे से होना चाहिए, जिससे कहानी ज़ाहिर हो। उन्होंने इंडियन फोक और क्लासिकल डांस को फिल्मों में नई पहचान दी। उनका स्टाइल एकदम अलग था। सादा, भावुक और अनुशासित।

सख्त लेकिन ममतामयी

बॉस्को मार्टिस जैसे नए कोरियोग्राफर भी उनके गुस्से से डरते थे, क्योंकि वो भारतीय डांस की परंपरा की रक्षक थीं। लेकिन जब पास से जानते थे, तो महसूस करते कि वो उतनी ही स्नेही भी थीं। बॉस्को ने बताया कि उन्होंने सरोज जी से आशीर्वाद भी पाया और एक बार उनके डांस की तारीफ में उन्होंने उन्हें 100 रुपये का इनाम भी दिया था।

सम्मान और अवॉर्ड

सरोज खान को 3 बार नेशनल अवॉर्ड और 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। उन्होंने टीवी शोज़ में भी जज बनकर उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कोरियोग्राफी को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक कला का दर्जा दिलाया।

Tags: bollywoodDance Icons
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

तलाक की अफवाहों के बीच Mahhi Vij अस्पताल में भर्ती, हालत फिलहाल स्थिर

by Kanan Verma
November 8, 2025

TV अभिनेत्री माही विज को तेज़ बुखार और गंभीर कमजोरी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पब्लिसिस्ट...

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त एक्शन फिल्मों का साल साबित होने वाला है। इस साल सिनेमा के तीन बड़े...

भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे डिनर डेट पर स्पॉट हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भूमि पेडनेकर और आदित्य ठाकरे डिनर डेट पर स्पॉट हुए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और महाराष्ट्र के युवा नेता आदित्य ठाकरे हाल ही में एक डिनर डेट पर साथ नजर...

Naseeruddin Shah's role in Katha movie

Birthday special: अभिनय और सादगी के प्रतिमूर्ति नसीरुद्दीन शाह ने सिर्फ 2 शर्ट में पूरी की थी फिल्म की शूटिंग

by SYED BUSHRA
July 20, 2025

Birthday special:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का नाम उन कलाकारों में आता है, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से हिंदी...

Special Screening: राष्ट्रपति भी देखेंगी फिल्म ,राष्ट्रपति भवन में होगी ‘तन्वी द ग्रेट’ की ख़ास स्क्रीनिंग

Special Screening: राष्ट्रपति भी देखेंगी फिल्म ,राष्ट्रपति भवन में होगी ‘तन्वी द ग्रेट’ की ख़ास स्क्रीनिंग

by SYED BUSHRA
July 10, 2025

Special Screening of Tanvi The Great at Rashtrapati Bhavan: मशहूर अभिनेता और निर्माता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली...

Next Post
जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

जगन्नाथ मंदिर की रहस्यमयी सीढ़ियों में छुपे हैं कौन से आस्था और आध्यात्म के राज़, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

Ghazipur

Ghazipur में लव जिहाद का मामला: हिंदू युवती को बहलाकर मंदिर में की शादी, आरोपी सद्दाम गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version