Best Refrigerator: Midea का MDRS710FGF46 मॉडल 563 लीटर क्षमता के साथ आता है। इसमें Inverter Compressor, Multi Air Flow Cooling, डिजिटल कंट्रोल, Frost Free तकनीक और Portable Ice Maker जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें 352 लीटर रेफ्रिजरेटर और 210 लीटर फ्रीजर स्पेस है। हालिया ऑनलाइन लिस्टिंग में इसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये के आसपास दिख रही है।
LG 650L Side-by-Side Refrigerator
बड़ी फैमिली के लिए LG का 650 लीटर Side-by-Side मॉडल ज्यादा स्टोरेज देने वाले विकल्पों में शामिल है। इसमें Smart Inverter Compressor और Multi Air Flow जैसी सुविधाएं मिलती हैं। अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा स्पेस और भरोसेमंद ब्रांड है, तो यह विकल्प देखा जा सकता है।
Samsung 550L French Door Refrigerator
Samsung RF57A5032S9/TL में 550 लीटर की क्षमता, Twin Cooling Plus और Digital Inverter Compressor मिलता है। इसका Convertible Freezer जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त फ्रिज स्पेस में बदला जा सकता है। Samsung के अनुसार यह फीचर खासकर त्योहारों या ज्यादा ग्रॉसरी स्टोर करने के दौरान उपयोगी है।
Voltas Beko 472L Side-by-Side Refrigerator
अगर बजट थोड़ा कम रखना है तो Voltas Beko का 472 लीटर मॉडल विकल्प हो सकता है। इसमें ProSmart Inverter Compressor, Frost Free Cooling, Electronic Temperature Control, Toughened Glass और Deodorizer जैसे फीचर्स हैं। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी ऑफर कीमत करीब 59,390 रुपये दिखाई गई है, जबकि ऑनलाइन लिस्टिंग में कीमत अलग हो सकती है।
Samsung 653L AI और Wi-Fi Refrigerator
प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स चाहने वालों के लिए Samsung का 653 लीटर AI-enabled मॉडल बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी, Convertible Storage और AI Energy Mode जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। हालिया ऑनलाइन लिस्टिंग में इसकी कीमत करीब 85 हजार रुपये के आसपास दिखाई दे रही है।
खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बड़ी फैमिली के लिए फ्रिज खरीदते समय सिर्फ क्षमता नहीं, बल्कि कंप्रेसर, ऊर्जा दक्षता, कूलिंग सिस्टम, फ्रीजर स्पेस और वारंटी भी जरूर देखें। Side-by-Side मॉडल खरीदने से पहले किचन में उसकी चौड़ाई, गहराई और दरवाजे खोलने के लिए उपलब्ध जगह की भी जांच कर लें। Amazon पर कीमत, बैंक ऑफर, एक्सचेंज और EMI की शर्तें समय के साथ बदल सकती हैं, इसलिए भुगतान से पहले अंतिम ऑफर जरूर चेक करें।
