Mosquito repellent tips : मच्छर-मक्खियों ने कर रखा है नाक में दम? आज़माएं यह घरेलू नुस्खा जो कर देगा इन्हें बेदम

बदलते मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है। बाजार के केमिकल्स से राहत न मिलने पर अपनाए यह घरेलू उपाय, प्याज, नीम, कपूर, लौंग और लहसुन का धुआं मच्छरों को भगाने में मदद करता है।

natural mosquito repellent home remedies

Natural mosquito repellent home remedies बदलते मौसम के साथ ही घर में कीड़े-मकौड़ों की संख्या बढ़ जाती है। मच्छरों और मक्खियों का आतंक इस समय बहुत ज्यादा हो जाता है, खासकर रात में मच्छर सोने तक नहीं देते। मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है, जिससे वायरल बुखार और अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार तो मच्छरदानी लगाने के बाद भी मच्छर परेशान करते हैं, और लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल्स का इस्तेमाल कर-करके थक जाते हैं, लेकिन फिर भी राहत नहीं मिलती।

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है। सिर्फ 5 रुपये में इस तरीके से आप मच्छरों और मक्खियों दोनों को भगा सकते हैं। आइए जानते हैं यह उपाय क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करें।

मच्छर भगाने के लिए क्या चाहिए

एक प्याज

सरसों का तेल

कपूर

लौंग

रूई की बत्ती

मच्छर भगाने का देसी नुस्खा

अगर मच्छरों और मक्खियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले प्याज को छीलकर उसके ऊपरी हिस्से को काट लें। अब इसे बीच से थोड़ा खोखला कर लें, ताकि इसे दीपक की तरह इस्तेमाल किया जा सके। इसके अंदर एक चम्मच सरसों का तेल डालें, फिर 3-4 कपूर की गोलियां और कुछ लौंग डाल दें। आखिर में इसमें रूई की एक बत्ती लगा दें।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

इस नुस्खे को आजमाने के लिए तैयार किए गए प्याज के दीपक में लगी बत्ती को जला लें। इसे किसी स्टील या चीनी मिट्टी की प्लेट में रखकर कमरे के सुरक्षित कोने में रख दें। जैसे जैसे इसका धुआं फैलेगा, मच्छर और मक्खियां घर से भागने लगेंगे। अगर आपका घर बड़ा है, तो इसे घर के अलग-अलग हिस्सों में घुमाकर इसका धुआं फैला सकते हैं।

अन्य आसान घरेलू उपाय

लहसुन और कपूर का धुआं,लहसुन की कुछ कलियों को कपूर के साथ जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। इससे मच्छर और मक्खियां भाग जाएंगे।

नीम के पत्ते जलाना,सूखे नीम के पत्तों को कपूर और लौंग के साथ जलाने से भी मच्छर दूर रहते हैं।

नींबू और लौंग, नींबू को दो हिस्सों में काटें और उसमें कुछ लौंग लगा दें। इसे कमरे में रख दें, इससे भी मच्छर भाग जाते हैं।

गेंदे के फूल, गेंदे के फूल की खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं होती, इसे घर में लगाने से मच्छर दूर रहते हैं।

मच्छरों और मक्खियों से बचने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू उपाय ज्यादा फायदेमंद होते हैं। प्याज, नीम, कपूर, लौंग और लहसुन का धुआं मच्छरों को दूर रखने में कारगर होता है। इन आसान और सस्ते नुस्खों को अपनाकर आप अपने घर को मच्छर मुक्त बना सकते हैं।

Exit mobile version