Healthy Paratha: सर्दियों में बनाए ये पाँच लजीज पराठे, जाने आसान रेसिपी

Healthy Paratha:सर्दियों का मौसम खाने-पीने के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता। इस ठंड के मौसम में तरह-तरह के व्यंजन खाने का मजा ही अलग है। आज हम आपके लिए 5 खास तरह के पराठों की सूची लाए हैं, जो सर्दियों में न केवल आपके नाश्ते को स्वादिष्ट बनाएंगे बल्कि सेहतमंद भी रखेंगे।

Healthy Paratha

Healthy Paratha: सर्दियों का मौसम खाने-पीने के शौकीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होता। इस ठंड के मौसम में तरह-तरह के तरीके के खाने का मजा ही अलग है। खासकर सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम पराठे का स्वाद तो अद्भुत होता है। पराठे न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। यही वजह है कि सर्दियों में लोग इन्हें खास पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए 5 खास तरह के पराठों (Healthy Paratha) की सूची लाए हैं, जो सर्दियों में न केवल आपके नाश्ते को स्वादिष्ट बनाएं बल्कि सेहतमंद भी रखेंगे।

मेथी पराठा

सर्दियों में मेथी का पराठा खासतौर पर पसंद किया जाता है। आयरन, फाइबर और विटामिन से भरपूर मेथी न केवल शरीर को गर्माहट देती है, बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाती है।

कैसे बनाएं

गेहूं के आटे में ताजी कटी हुई मेथी, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और मसाले मिलाकर आटा गूंध लें। इसके बाद इसे बेलकर घी में सुनहरा और कुरकुरा सेंक लें। इसे चाय या दही के साथ परोसें।

गोभी पराठा

गोभी का पराठा सर्दियों में बेहद पॉपुलर होता है। विटामिन K और C से भरपूर गोभी हड्डियों और त्वचा के लिए फायदेमंद है।

कैसे बनाएं

बारीक कटी या कद्दूकस की हुई गोभी में मसाले जैसे धनिया पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाएं। इस मिश्रण को पराठे में भरकर घी में धीमी आंच पर सेंक लें। इसे चाय या दही के साथ परोसें।

शकरकंद पराठा

शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर है। पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह पराठा शरीर को ऊर्जा और गर्माहट देता है।

कैसे बनाएं

उबली हुई शकरकंद को मैश करें और उसमें नमक, हरा धनिया और काली मिर्च मिलाएं। इस मिश्रण को आटे में भरकर पराठा बनाएं और घी में सेंक लें।

बाजरा पराठा

बाजरा सर्दियों के लिए बेहतरीन आहार है। आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर यह अनाज शरीर को गर्म रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।

यह भी पढ़े : Pushpa 2 Box Office Collection Day: पुष्पा की नहीं थमी रफ्तार, दूसरे हफ्ते भी नोटों की बारिश, जानिए टोटल कलेक्शन

कैसे बनाएं

बाजरे के आटे में ताजी कटी हुई मेथी, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले मिलाकर आटा गूंध लें। इसे तवे पर घी लगाकर धीमी आंच पर सेंकें। इसे अचार, दही या हरी धनिया की चटनी के साथ परोसें। इन पराठों को सर्दियों में बनाकर खाएं और स्वाद और सेहत दोनों का आनंद लें।

Exit mobile version