Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
khus ka Sharbat: गर्मियों के मौसम में इस शर्बत को पीने से होते हैं ये फायदे

khus ka Sharbat: गर्मियों के मौसम में इस शर्बत को पीने से होते हैं ये फायदे, जानें इसे बनाने की रेसिपी

गर्मियों में बार-बार कोल्ड ड्रिंक ना तो पी जाती है ना  कोल्ड ड्रिंक का सेवन हमारी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। ऐसे में एक ऑप्शन ये हो सकता है कि हम सभी घर में ही कुछ थंडी ड्रिंक बना कर उसका सेवन करें। गर्मियों में लिक्विड पीने का मन कर रहा है तो आप सभी इस स्वादिष्ट ड्रिंक को अपने घर में बना कर के इसका सेवन कर सकते है। आज हम आपके लिए ऐसी ड्रिंक की जानकारी लेकर के आएं है जिसे काफी आसानी से घर में बनाया जा सकता है। आइए जानते है।

हमारे घर में हम कोल्ड कॉफी या फिर थंडा रुअफजा बना सकते है। लेकिन इतनी गर्मी में रोज-रोज एक ही चीज को बना कर के नहीं पिया जा सकता है। ऐसे में आप सभी कुछ नया ट्राई करने के लिए Khus ka Sharbat को ट्राई कर सकते है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते है इसे बनाने की विधी के बारें में

उस से पहले बता दें इसे पीने के काफी फायदा मिलता है। जैसे इसका सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है। आंख की लालिमा को दूर करने में मदद मिलती है। रीर में पानी की कमी जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है।

Khus ka Sharbat रेसिपी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी खस एसेंस 1 टी स्पून, पानी 3 कप , चीनी 4 कप, हरा फूड कलर 1-2 टी स्पून इन सभी को अपने पास तैयार कर लें। वहीं एक बार इन सभी सामान को तैयार करने के बाद गैस पर पानी किसी पतीली या फिर किसी बर्तन में डाल कर रख दें इसके बाद आप उस पानी में चीनी को डालकर इसे धीमी आंच पर थोड़ा पका लें। याद रहे इसे आपको तब तक पकाना है। जब तक आपको इसे गाढ़ापन ना दिखने लग जाए। गाढ़ा होने के बाद ये चाशिनी का रूप ले लेगा जिसके बाद आप  गैस को बंद कर के पतीले को नीचे उतार लें। अब इसमें हरे रंग के फूड कलर को इसमें अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे एक बोतल या फिर किसी भी चीज में भरकर थंडा होने के लिए रख सकते है। जल्द ही इसका सेवन करने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ कर फिर उसमें बर्फ डालकर इसका आनंद ले सकते है।

Exit mobile version