Modern Age में बदली शादी की रस्मे और तरीक़े जो हैं सोच से परे , जानें क्या है जन्मों के रिश्ते का बदलता रूप

आज की दुनिया में रिश्तों की परिभाषा बदल चुकी है। पारंपरिक विवाह के साथ-साथ अब रिश्तों के नए व्यावहारिक और डिजिटल रूप भी सामने आ चुके हैं।

Modern Age: आज की दुनिया में रिश्तों की परिभाषा बदल चुकी है। पारंपरिक विवाह के साथ-साथ अब रिश्तों के नए व्यावहारिक और डिजिटल रूप भी सामने आ चुके हैं।

Convenience Marriage

इस प्रकार की शादी में भावनाओं या प्रेम की जगह व्यवहारिक जरूरतें प्रमुख होती हैं। यह विवाह उन लोगों के बीच होता है जो जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और समर्थन चाहते हैं। चाहे वह आर्थिक हो या भावनात्मक, रोमांस इस रिश्ते की प्राथमिकता नहीं होता। ये लोग आपसी समझ और सम्मान के साथ जीवन में एक स्थिर साथी की तलाश में रहते हैं।

LAT Living Apart Together

इस रिश्ते में कपल्स एक-दूसरे से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं लेकिन साथ नहीं रहते। वे अलग-अलग घरों में रहकर अपने रिश्ते और व्यक्तिगत आज़ादी के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। यह शैली उन लोगों के लिए आदर्श है जो स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं या जिनका करियर बहुत व्यस्त होता है। इस रिश्ते में स्पेस और कनेक्शन दोनों बरकरार रहते हैं।

Renewable Contract Marriage

इस शादी में कपल्स एक निश्चित समय (जैसे 2 या 5 साल) के लिए साथ रहने का करार करते हैं। तय समय के बाद वे चाहें तो रिश्ता आगे बढ़ा सकते हैं या आपसी सहमति से अलग हो सकते हैं। इस व्यवस्था में रिश्ते के नियम पहले से तय होते हैं और पारदर्शिता बनी रहती है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो आज़ादी चाहते हैं लेकिन जिम्मेदारी से भी पीछे नहीं हटते।

Digital Marriage

यह शादी उन कपल्स के बीच होती है जो अलग-अलग शहरों या देशों में रहते हैं लेकिन भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं। वीडियो कॉल, वर्चुअल डेट्स और कभी-कभी ऑनलाइन शादी समारोह इस रिश्ते को जीवंत बनाए रखते हैं। कोविड-19 महामारी के बाद इस तरह के विवाहों की संख्या में इज़ाफा हुआ है।

Parenting Partnership

इस शादी का मुख्य उद्देश्य माता-पिता बनना होता है, ना कि रोमांस या पारंपरिक दांपत्य जीवन। दो लोग, जो एक जैसे विचार रखते हैं या अच्छे दोस्त होते हैं, मिलकर बच्चों की परवरिश, शिक्षा और भावनात्मक विकास का सपना साझा करते हैं। यह विकल्प उन लोगों के लिए है जो शादी के पारंपरिक मॉडल से सहमत नहीं हैं लेकिन माता-पिता बनना चाहते हैं।

Exit mobile version