Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Sweet Dalia Recipe: सेहत के लिए फायदेमंद है मीठा दलिया

Sweet Dalia Recipe: सेहत के लिए फायदेमंद है मीठा दलिया, इस विधि से करें इस हेल्दी रेसिपी की तैयारी

सुबह के नाश्ते में अकसर ही कुछ हल्का खाने का दिल करता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है जो सुबह का नाश्ता लाइट करना चाहते है। आज हम आपके लिए नाश्ते में मीठे दलिए (Daliya) की स्वादिष्ट रेसिपी (Recipe) की जानकारी लेकर के आएं है।

सुबह के नाश्ते में अकसर ही कुछ हल्का खाने का दिल करता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से है जो सुबह का नाश्ता लाइट करना चाहते है। आज हम आपके लिए नाश्ते में मीठे दलिए (Daliya) की स्वादिष्ट रेसिपी (Recipe) की जानकारी लेकर के आएं है। इस रेसिपी के कारण आप अपनी सेहत का भी भरपूर ख्याल रख सकते है। आइए जानते है किस तरीके से आप इस स्वादिष्ट रेसिपी को तैयार कर सकते है।

 

दलिया बनाने की सामाग्री

इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामान जैसे थोड़ा सा दलिया, 1 से दो चम्मच देसी घी, 1 कप दूध, गुड़ या चीनी (स्वादानुसार), ड्राई फ्रूट्स, पानी (जरूरतानुसार) की जरूरत पड़ेगी इतना सामान दलिआ तैयार करने के लिए पर्याप्त है।

 

मीठा दलिया बनाने की विधि

इसे बनाने का तरीका बड़ा ही सरल है। सबसे पहले गैस पर किसी बर्तन रख कर उसे गर्म कर लें। अब इसमें दलिए को डालकर तेज आंच पर इसे अच्छे  से भून लें। इसी के साथ इसमें इलाइची पाउडर को भी मिक्स कर दें। खुशबू के लिए आप इसे मिक्स कर सकते है। एक बार दलिए को अच्छे से पका लेने के बाद उसमें पानी डालकर और फिर उसे पकने के लिए छोड़ दें।

 

एक बार आपको लगे कि दलिया पक चुका है। अब उसमें दूध को डालकर के उसे अच्छे तरीके से मिक्स कर लीजिए मिठास के लिए आप इसमें गुढ़ या फिर चीनी जो आपको पसंद हो उसे इसके साथ मिक्स कर सकते है। एक बार दूध के साथ मीठा मिलाने के बाद उसे एक बार फिर अच्छे पका लें।

 

इसी के साथ इसमें रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स को भी इसमें मिला दें। इसके बाद धीमी आंच पर इसे पका लें। आप तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए। अगर आप इसे गाढ़ा नहीं खाना पसंद करते तो इसे कुछ ही देर तक उबाल कर के गैस बंद कर दें। इस विधि के साथ स्वाद से भरपूर दलिआ तैयार हो जाएगा।

Exit mobile version