Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सर्दी की छुट्टियों में आप भी उठा सकते हैं इन खूबसूरत Hill stations के आनंद

सर्दी की छुट्टियों में आप भी उठा सकते हैं इन खूबसूरत Hill stations के आनंद, दिल्ली से महज 300 किलोमीटर के दूरी पर

ठंड के मौसम में लोग घूमने ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां पर उन्हें स्नोफॉल देखने को मिले। ऐसे में हम आपको कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल्ली से महज कुछ ही दूरी पर हैं। जहां आपको हरे भरे जंगल, झील, झरने तालाब भी देखने को मिलेगा। ये सभी जगहें बहुत सस्ती और अच्छी हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में घूमने लायक ये खूबसूरत हिल स्टेशन जहा पर आपको जरुर जाना चाहिए

1) दिल्ली से मसूरी

दिल्ली से मसूरी कुछ ही दूरी पर है। मसूरी भारत के उत्तराखंड राज्य के सबसे पॉपुलर रोमांटिक हिल स्टेशनों में से एक है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है। यह राजधानी देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता इसे हनीमून के लिए एक बहुत लोकप्रिय प्लेस बनाती है। यदि आप हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के साथ हरे भरे ढलानों के खूबसूरत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो मसूरी जाना सबसे अच्छा विकल्प है।

2) दिल्ली से नैनीताल

नैनीताल हिल स्टेशन पर्यटकों को अपनी ओर बहुत अधिक आकर्षित करता हैं। नैनीताल हिल स्टेशन कुमाऊं पहाड़ियों के बीच स्थित है और यह एक विलक्षण पर्वतीय स्थल है। यह एक अनोखे आकार की झील के चारों ओर बनाया गया है जिसे हम “नैनी झील” के नाम से जानते हैं। प्राकृतिक सुंदरता में झीलों के शहर के रूप में प्रसिद्ध नैनीताल में बर्फ से ढकी पहाडिय़ां और झीलें हैं। यह आकर्षित हिल स्टेशन छुट्टियां मनाने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन साबित होता हैं।

3) दिल्ली से मनाली

मनाली हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो पूरी दुनिया को हिमालय एक अनमोल उपहार है। मनाली में ठंडी जलवायु और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है, जो पर्यटकों को मैदानी इलाकों की चिलचिलाती गर्मी से राहत प्रदान करता है।दिल्ली से मनाली जाने के लिए आप दिल्ली के हिमाचल भवन से बस ले सकते हैं। यहां के लिए किराया 870 से 1580 रुपए तक का होता है। दिल्ली से मनाली के लिए लगभग 13 बसें चलती हैं।

4) दिल्ली से शिमला

दिल्ली से शिमला के लिए आपको 9 से 10 घंटे तक के सफर तय करना होगा। देश ही नहीं बल्कि विदेशी टूरिस्टों के बीच शिमला बेहद लोकप्रिय है। यहां की खूबसूरती पर्यटकों का दिल जीत लेती है। शिमला में टूरिस्ट कई प्रसिद्ध जगहों की सैर कर सकते हैं और शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। सैलानी यहां संग्रहालय, थिएटर और औपनिवेशिक लॉज से लेकर चर्च तक कई जगहें घूम सकते हैं। टूरिस्ट यहां द रिज घूम सकते हैं। यह यहां का लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है। इसके अलावा माल रोड जा सकते हैं।

Exit mobile version