Friday, November 7, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Congress Presidential Elections LIVE: खड़गे-थरूर कौन होंगे Congress के नए किंग, पड़े 90 फीसदी वोट, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
October 17, 2022
in देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है. बताया जा रहा है करीब 90% मतदान हुआ है. अब 19 अक्टूबर को मतगणना होगी. कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार सुबह 10 बजे से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हो गया था। मतदान शुरू होने से पहले कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मतदान बूथ का निरीक्षण किया। उसके बाद वोटिंग शुरू हुई.

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मतदान समाप्त हो गए। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष (CEA) मधुसूदन मिस्त्री की उपस्थिति में बैलेट बॉक्स को सील किया गया। pic.twitter.com/qJrfOSEKG5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022

कांग्रेस को दो दशक बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सवेरे 10 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो चार बजे तक चलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष का पद सोनिया गांधी संभाल रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था तब दोबारा से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए कहा गया था।

RELATED POSTS

बिहार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, आरजेडी-कांग्रेस वाले बुर्के के नाम पर कर रहे शरारत

बिहार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, आरजेडी-कांग्रेस वाले बुर्के के नाम पर कर रहे शरारत

October 16, 2025
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, पहली बार 7 करोड़ वोटर्स कुछ ऐसे चुनेंगे ‘सरकार’

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, पहली बार 7 करोड़ वोटर्स कुछ ऐसे चुनेंगे ‘सरकार’

October 6, 2025

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बनाए गए दो बूथों पर बैलेट पेपर से वोटिंग हो रही है। अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक दिव्या मदेरणा, सचेतक महेंद्र चौधरी भी अपना-अपना वोट डाल चुके हैं। वहीं, सचिन पायलट दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में वोट देंगे। वोटिंग नियम में भी रातों-रात बदलाव किया गया है। राजस्थान में 414 पीसीसी सदस्य है जो वोट डालने के लिए अधिकृत है। इन सभी को परिचय पत्र दिया गया है। इसमें बार कोड से इनकी पहचान हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में वोटिंग पैटर्न में रातों रात बदलाव किया गया है। पहले उम्मीदवार के नाम के आगे मार्कर से नंबर लिखना था, लेकिन देर रात इसमें बदलाव कर दिया गया। अब जिस उम्मीदवार को वोट करना है, उसके नाम के आगे राइट का निशान लगाया जा रहा है। अन्यथा वोट खारिज माना जाएगा। पोलिंग बूथ पर बैलेट पेपर के साथ मार्कर पेन रखा गया है, उसी से राइट का निशान लगाया जा रहा है।

विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गांधी परिवार से रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार सीएम ने बयान दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष चुनाव में वोट देने पहुंचे गहलोत ने कहा कि मेरे गांधी परिवार के रिश्ते तर्क से परे हैं। गांधी परिवार से वो रिश्ता पहले भी था है और रहेगा। राजस्थान में सीएम के बदलाव पर आगे क्या होगा? इस सवाल पर गहलोत ने कहा कि आप लोग मेरी चिंता करते हो, आगे क्या होगा? गांधी परिवार से मेरे रिश्ते 19 अक्टूबर के बाद भी वैसे ही रहेंगे जो 50 साल से रहे हैं। इसके आगे का जवाब खड़गेजी चुनाव जीतने के बाद ही आपकाे देंगे।

उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर के बाद भी उनके और गांधी परिवार के रिश्ते वैसे ही बने रहेंगे जैसे पहले थे। मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते उसी तरह हैं जिस तरह एक बार विनोबा भावे ने कहा था कि मेरे और गीता माता के संबंध तर्क से परे हैं। इसी तरह मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते भी विनोबा भावे और गीता माता के रिश्ते की तरह तर्क से परे हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते सभी तर्कों से परे भी हैं और और जिंदगी भर रहेंगे। राहुल गांधी से बेल्लारी में हुई चर्चा को लेकर गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी से पहले भी चर्चा होती रही है और आगे भी होती रहेगी।

इधर राजस्थान में मल्ल्किार्जुन खड़गे के पक्ष में एकतरफा वोटिंग होने के पूरे आसार हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद खड़गे के प्रस्तावक के तौर पर उन्हें वोट देने की अपील कर चुके हैं। राजस्थान के कांग्रेस डेलिगेट्स को भी खड़गे को वोट देने के लिए अलग से फोन किए गए हैं। वहीं, शशि थरूर को राजस्थान से वोट मिलने की संभावना न के बराबर हैं। थरूर के छह पोलिंग एजेंट बनाए गए नेताओं में से कोई भी पीसीसी या एआईसीसी मेंबर नहीं है। सभी एजेंट्स वोटर नहीं हैं। थरूर को पोलिंग एजेंट बनाने के लिए वोटर नेता नहीं मिलने से साफ माना जा रहा है कि एकतरफा वोटिंग तय है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वोटिंग के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। अध्यक्ष चुनाव में 414 कांग्रेस डेलिगेट्स वोट डालेंगे। आज वोटर्स, पोलिंग एजेंट्स और चुनाव प्रक्रिया में शामिल नेताओं को छोड़कर किसी को भी कांग्रेस मुख्यालय में एंट्री नहीं दी जा रही है। कल ही मतपेटियां कांग्रेस मुख्यालय लाई जा चुकी हैं।

शशि थरूर के छह नेता पोलिंग एजेंट बने हैं। इनमें से कोई वोटर नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे के पोलिंग एजेंट बने चारों नेता पीसीसी मेंबर होने के कारण वोटर्स हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के चार पोलिंग एजेंट्स में पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, कांग्रेस नेता रामसिंह कस्वां, ललित तूनवाल, मुमताज मसीह शामिल हैं। शशि थरूर के पोलिंग एजेंट में रामेश्वर विजय, अविनाश थानवी, डॉ दीपक चौधरी, आदित्यनाथ शर्मा, अमन जैन, अशोक कुमार सोनी शामिल हैं।

Tags: CongressNational Congress President ElectionNational President Of CongressNews1India
Share196Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

बिहार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, आरजेडी-कांग्रेस वाले बुर्के के नाम पर कर रहे शरारत

बिहार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, आरजेडी-कांग्रेस वाले बुर्के के नाम पर कर रहे शरारत

by Vinod
October 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की डुगडुबी बज चुकी है। राजनीतिक दलों के नेता लरव-लश्कर के साथ सियासी मैदान...

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, पहली बार 7 करोड़ वोटर्स कुछ ऐसे चुनेंगे ‘सरकार’

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, पहली बार 7 करोड़ वोटर्स कुछ ऐसे चुनेंगे ‘सरकार’

by Vinod
October 6, 2025

दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Bihar Vidhan Sabha Election 2025 Dates बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। भारतीय...

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

Agra News: किसने धीरेंद्र शास्त्री का ही निकाल दिया पर्चा, धर्मसभा हुई निरस्त,कौन है दीपक कुमार और क्यूं है चर्चा में,

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Dhirendra Shastri’s Religious Event Cancelled in Agra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की धर्मसभा शनिवार को आगरा में होनी...

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को  बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

Jobs in UP:प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण,कौशल और भाषा में दक्ष बनाकर,स्वरोजगार और नौकरी से जोड़ा जाएगा

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Efforts to connect youth with job's : प्रदेश में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजना...

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

जेपी नड्डा से मंथन के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लगाई मुहर, अब नेता होगा NDA के उपराष्ट्रपति पद का कैंडीडेट

by Vinod
August 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है। ऐसे में एनडीए...

Next Post

Diwali 2022: दिवाली पर चेन्नई के इस बिजनेस मैन ने अपने कर्मचारियों को दिया ऐसा तोहफा, हर तरफ हो रही है चर्चा

Mulayam Singh yadav: नम आंखों से अखिलेश ने धरती पुत्र को दी अंतिम विदाई, गंगा में विसर्जित की अस्थियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version