Lok Sabha Election 2024: योगी सरकार के 4 मंत्रियों पर लगा दांव, जानिए कौन कहां से लड़ रहा लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इस चरण के तहत उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर मतदान होगा। राज्य में पहले दो चरण के दौरान 16 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। इस बार योगी आदित्यनाथ सरकार के चार मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। सरकार के चार मंत्री इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ रहे हैं।

योगी के 4 मंत्रियों पर लगा दांव

लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल हैं, जो राज्य की पिलभीत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें पीलभीत सीट से मौजूदा बीजेपी सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया था। पीलभीत सीट पर पहले चरण के दौरान मतदान हो चुका है। जितिन प्रसाद के पास वर्तमान में PWD विभाग का प्रभार है।

जितिन प्रसाद के अलावा समाजवादी पार्टी के मंत्री जयवीर सिंह पार्टी के गढ़ मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। मंत्री जयवीर सिंह के पास वर्तमान में सरकार में पर्यटन विभाग का प्रभार है। वह मौजूदा कार्यकाल में मैनपुरी से विधायक रहे हैं और बीजेपी ने इस बार उन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: 28 साल की लगातार जीत, क्या इस बार यादव विरासत बचाने में कामयाब होंगी डिंपल?

कांग्रेस के गढ़ में उतरे दिनेश प्रताप

इन दोनों के अलावा मंत्री अनूप वाल्मिकी भी चुनाव लड़ रहे हैं। अनूप वाल्मिकी वर्तमान में खैर विधानसभा सीट से विधायक हैं और वह यूपी सरकार में राज्य मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास राजस्व विभाग का प्रभार है। बीजेपी ने इस बार उन्हें हाथरस लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

योगी सरकार के एक और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस के गढ़ में राहुल गांधी को चुनौती दे रहे हैं। 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में वह सोनिया गांधी से करीब 1.67 लाख वोटों के अंतर से हार गये थे। वर्तमान में उनके पास सरकार में उद्यानिकी विभाग का स्वतंत्र प्रभार है।

Exit mobile version