नई दिल्ली। (Lok Sabha Election 2024 Updates) लोकसभा के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार अंतिम समय में। पहले चरण के मतदान के लिए आज पीएम ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जनसभा की। वही कांग्रेस ने पीएम के बयान पर पलटवार किया। पढिए दिन भर की बड़ी राजनीतिक घटना
स्थिरता और अस्थिरता के बीच का चुनाव है 2024 का चुनाव : पीएम मोदी
सोमवार को एक महाराष्ट्र के चंदनपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार का चुनाव स्थिरता और अस्थिरता के बीच का चुनाव है। एक तरफ बीजेपी है जो देश के लिए मजबूत और बड़े फैसले लेने में विश्वास करती है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन है जो कहता है ‘जहां भी सत्ता पाओ, खूब मलाई खाओ। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि INDI गठबंधन ने हमेशा देश को अस्थिरता की ओर धकेला है। लेकिन एक स्थिर सरकार का होना कितना महत्वपूर्ण है, यह महाराष्ट्र से बेहतर कौन समझ सकता है। पीएम ने कहा की कांग्रेस सभी समस्याओं की माँ हैं।
#WATCH | Maharashtra: Addressing a public rally in Chandrapur, PM Narendra Modi says, "It is the responsibility of political parties to resolve people's issues but the Congress Party is the mother of all problems of the country. Start counting from Independence, who was… pic.twitter.com/7wDAIdWIA5
— ANI (@ANI) April 8, 2024
Lok Sabha Election 2024 Updates : नागपूर में केंद्रीय मंत्री से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ
लोकसभा चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आज पश्चिम नागपुर के शिवाजी चौक में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके नागपूर आवास पर मुलाकात की।
https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1777327725780594870
Lok Sabha Election 2024 Updates : कोयंबटूर में बीजेपी का रोड शो
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और कोयंबटूर से उम्मीदवार के अन्नामलाई ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ कोयंबटूर में रोड शो किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि तमिलनाडु के साथ पश्चिम बंगाल में भी भाजपा को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1777340265180876961
राम मंदिर जाने वाले नेताओं को पार्टी ने निष्काषित कर दिया : मोदी
छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ने न केवल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया, बल्कि इसके अपने नेता जिन्होंने मंदिर का दौरा किया उन्हें निष्कासित भी कर दिया। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों की जरूरतों को अनदेखा करती रही।
Lok Sabha Election 2024 Updates : पीएम के बयान पर कांग्रेस का पलवार
पिछले दिनों सहारण पुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा थी कि कांग्रेस के घोषणा में मुस्लिम लीग की बु आ रही हैं। पीएम के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी पर पलटवार किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम के बयान पर सोशल मीडिया पोस्ट कर पलटवार किय। खड़गे ने लिखा कि
https://twitter.com/kharge/status/1777245470517002584
लोकसभा चुनाव के लिए कल महाराष्ट्र में विपक्ष का प्रेस कांफ्रेंस
सांसद संजय राउत ने जानकारी दी कि 9 अप्रैल को महाविकास अघाड़ी (MVA) की मीटिंग होगी। इसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे समेत कांग्रेस और पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1777319777217990758
पंजाब में AAP विधायक के पिता को BSP ने बनाया उम्मीदवार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेफिरोजपुर लोकसभा सीट से जलालाबाद विधानसभा सीट से AAP के विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज को उम्मीदवार बनाया है। शिरोमणि अकाली दल से नाता तोड़ 6 अप्रैल को सुरिंदर कंबोज बसपा में शामिल हुए थे।
तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात की
पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी की 10 सदस्यीय डेलिगेशन टीम ने आज चुनाव आयोग की फुल बेंच से मुलाकात की। आयोग से मुलाकात करने वालों में डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, साकेत गोखले और सागरिका घोष शामिल थे। डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से CBI, ED और NIA प्रमुख को बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा इन केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर TMC नेताओं को निशाना बना रही है।
केंद्रीय मंत्री की कार से टकराने के बाद भाजपा कार्यकर्ता की मौत
सोमवार को बेंगलुरु के केआर पुरम में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की कार से टक्कर के बाद एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई। कहा जा रहा कि केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे की कार का दरवाजा से टकराने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता प्रकाश पास से गुजर रही बस के नीचे आ गया जिससे उसकी जान चली गई। घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण घटना है। दुख के इस घड़ी में हम परिवार के साथ है। उनके लिए जो कुछ हम कर सकते है करेंगे। गौरतलब है कि घटना के बाद कार को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर लिया।
राजस्थान में कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी के बीच गठबंधन
राजस्थान में कांग्रेस को लोकसभा के लिए एक और सहयोगी मिल गया। लोकसभा के लिए यहां कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। लेकिन राज्य के बांसवाड़ा में दोनों पार्टियों के अपने अपने उम्मीदवार मैदान में आमने सामने रहेंगे।
वादा पूरा करने वाली बीजेपी एकलौती पार्टी : अनुराग ठाकुर
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अन्य राजनीतिक दल पिछले 30-40 सालों से महिलाओं को रिजर्वेशन देने का वादा कर रहे थे, लेकिन किसी ने महिलाओं को रिजर्वेशन नहीं दिया। मगर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत में इकलौता राजनीतिक दल हैं, जिसने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 60 सालों में नहीं किया उसे बीजेपी ने 10 सालों में कर दिखाया।
https://twitter.com/ANI/status/1777360532590440650
Lok Sabha Election 2024 Updates : पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र चौधरी का पार्टी से इस्तीफा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बीरेंद्र चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोड़ने के साथ साथ उन्होंने कांग्रेस में जाने का ऐलान भी कर दिया। ज्ञात हो की एक महीने पहले बीजेपी नेता के बेटे बृजेंद्र सिंह भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।










