Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

चौथे चरण के रण में भिड़ेगा ₹5,705 करोड़ की संपत्ति वाला उम्मीदवार, ADR Report में 476 करोड़पति कैंडिडेट

Rajni Thakur by Rajni Thakur
May 11, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, देश
lok-sabha-election-a-candidate-with-assets-worth-₹-5705-crore-will-contest-in-the-fourth-phase-adr-report-shows-476-crorepati-candidates
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lok Sabha Election 2024: तीन चरण पूरा होने के बाद 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण (Lok Sabha Election Fourth Phase) के लिए मतदान होना है। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,710 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट (ADR Report) के मुताबिक इसमें से 476 कैंडिडेट्स यानी 28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं, जबकि 24 प्रत्याशियों की संपत्ति शून्य है।

रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण में बीजेपी के 70 उम्मीदवारों में से 65 यानी 93% करोड़पति हैं। इसमें से 10 प्रत्याशियों के पास 50 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। कांग्रेस के 56 कैंडिडेट करोड़पति हैं। इसके अलावा शिवसेना (UBT), बीजू जनता दल (BJD), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), टीडीपी, भारत राष्ट्र समिति और शिवसेना ने जितने कैंडिडेट मैदान में उतारे हैं, वह सभी करोड़पति की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा टीएमसी के 7 उम्मीदवार करोड़पति हैं। समाजवादी पार्टी के 19 में से 11 प्रत्याशियों ने एक करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

RELATED POSTS

CM Yogi

ADR Report: CM योगी आदित्यनाथ की संपत्ति: जानिए देश के मुख्यमंत्रियों की आर्थिक स्थिति

December 31, 2024
adr-report-everything-failed-in-front-of-sp-candidates-in-the-sixth-phase-75-candidates-were-tainted-know-who-is-the-richest

ADR Report: छठे चरण में सपा प्रत्याशियों के आगे सब फेल, 75% उम्मीदवार दागी, जानिए कौन है सबसे अमीर?

May 17, 2024

चौथे चरण के टॉप 5 करोड़पति कैंडिडेट (ADR Report of Lok Sabha Election Crorepati Candidates)

  • करोड़पतिय कैंडिडेट्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम तेलुगू देशम पार्टी के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी का है। इनके पास 5,705 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति है और यह आंध्र प्रदेश के गुंटूर से चुनाव लड़ रहे हैं। पेम्मासानी के खिलाफ एक अपराधिक केस दर्ज है।
  • वहीं दूसरे नंबर पर तेलंगाना के चेवल्ला से बीजेपी प्रत्याशी कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी हैं। वह 4,568 करोड़ रुपए की संपति के मालिक हैं। इनके खिलाफ चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • इसके बाद टीडीपी उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी के पास 716 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ 6 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।
  • पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से बीजेपी उम्मीदवार अमृता रॉय के पास 554 करोड़ की घोषित प्रॉपर्टी है। इनके खिलाफ कोई केस फाइल नहीं है।
  • पांचवें नंबर पर बीजेपी कैंडिडेट सीएम रमेश 497 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। रमेश आंध्र प्रदेश के आनाकापल्ले से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके ऊपर पांच क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : UP Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण में 130 में से 36 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस, ADR की रिपोर्ट में हुए और भी कई खुलासे..

Tags: adr reportLok Sabha Election Crorepati CandidatesLok Sabha Election Fourth Phase
Share197Tweet123Share49
Rajni Thakur

Rajni Thakur

Related Posts

CM Yogi

ADR Report: CM योगी आदित्यनाथ की संपत्ति: जानिए देश के मुख्यमंत्रियों की आर्थिक स्थिति

by Mayank Yadav
December 31, 2024

ADR Report on CM Assets: भारत के मुख्यमंत्री कितने अमीर हैं? इस सवाल का जवाब एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR...

adr-report-everything-failed-in-front-of-sp-candidates-in-the-sixth-phase-75-candidates-were-tainted-know-who-is-the-richest

ADR Report: छठे चरण में सपा प्रत्याशियों के आगे सब फेल, 75% उम्मीदवार दागी, जानिए कौन है सबसे अमीर?

by Rajni Thakur
May 17, 2024

UP Lok Sabha Election 2024: पांचवा चरण समाप्त होने के बाद लोकसभा चुनाव के छठे चरण की तैयारियां शुरू हो...

up-lok-sabha-election-2024-criminal-case-against-36-out-of-130-candidates-in-the-fourth-phase-many-more-revelations-in-the-adr-report

UP Lok Sabha Election 2024: चौथे चरण में 130 में से 36 प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस, ADR की रिपोर्ट में हुए और भी कई खुलासे..

by Rajni Thakur
May 4, 2024

UP Lok Sabha Election 2024 : आगामी 13 मई को लोकसभा के चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इसमें...

दूसरे चरण के प्रत्याशियों में 147 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज, बीजेपी के सबसे अधिक उम्मीदवार करोड़पति, ADR की रिपोर्ट में खुलासा

by Zeeshan Farooqui
February 11, 2022

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग 14 फरवरी को होगी। प्रदेश के 9 जिलों...

Next Post
high-court-notice-issued-against-kareena-kapoor-khan-pregnency-bible-book

'बाइबल' शब्द से मचा बवाल, Kareena Kapoor Khan को हाईकोर्ट का नोटिस

noida-police-reached-aap-mla-amanatullah-khan-house-to-serve-notice-in-case-of-assault-on-petrol-pump-employee

AAP विधायक Amanatullah Khan के घर पहुंची नोएडा पुलिस तो बाप-बेटे फरार, जानिए क्या है पूरा माजरा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version