• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

Lok Sabha Elections 6th Phase: छठे चरण की 58 सीटों पर आज वोटिंग, कई मंत्रियों समेत दिग्गजों की किस्मत EVM में होगी कैद

by Rajni Thakur
May 25, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, देश, राजनीति
Lok Sabha Elections 6th Phase: Voting today on 58 seats of the sixth phase, the fate of veterans including many ministers will be captured in EVM.
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lok Sabha Elections 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शनिवार 25 मई को मतदान होना है। इस चरण में देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इन सीटों पर कुल 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।

छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली की सभी 7 सीट, बिहार की 8, झारखंड की 4, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1, ओडिशा की 6, पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है।

Related posts

I.N.D.I.A में पड़ी दरार! नीतीश के विधायक का आरजेडी चीफ पर निशाना, कहा- ‘लालू यादव सठिया गए हैं, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम’,

I.N.D.I.A में पड़ी दरार! नीतीश के विधायक का आरजेडी चीफ पर निशाना, कहा- ‘लालू यादव सठिया गए हैं, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम’,

September 4, 2023

कहां कितने कैंडिडेट्स? (Lok Sabha Elections 6th Phase Candidates)

वहीं इन 58 सीटों पर कुल 889 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दिल्ली में 162 उम्मीदवार, उत्तर प्रदेश में 162 उम्मीदवार, बिहार में 86 उम्मीदवार, झारखंड में 93 उम्मीदवार, हरियाणा में 223 उम्मीदवार, जम्मू-कश्मीर में 20 उम्मीदवार, ओडिशा में 64 उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल में 79 उम्मीदवार हैं। इसमें से सबसे ज्यादा प्रत्याशी हरियाणा और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में हैं।

कई मंत्रियों समेत नेताओं की साख दांव पर

छठे चरण में देश के कई केंद्रिय मंत्रियों और बड़े-बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राव इंद्रजीत सिंह, सुभाष सरकार और कृष्ण पाल गुर्जर के अलावा मनोज तिवारी, मनोहर लाल खट्टर, मेनका गांधी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, संबित पात्रा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पीडीए प्रमुख महबूबा मुफ्ती का नाम शामिल है।

1. दिल्ली

इस चरण में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर वोटिंग (Delhi Lok Sabha Elections 6th Phase Voting) होनी है। राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी के सामने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गंठबंधन है। 2024 के लोकसभा चुनाव में AAP ने इस बार दिल्ली की 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं 3 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

यह भी पढ़ें : Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भिड़ेंगे ये प्रत्याशी, पढ़ें पूरी डिटेल

2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश (UP Lok Sabha Elections) की 14 लोकसभा सीटों पर आज मतदान होगा। इस चरण में कुल 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में 25 मई को मतदान है।

यह भी पढ़ें : UP की 14 लोकसभा सीटों पर 162 प्रत्याशी मैदान में, इन दिग्गजों की साख दांव पर

3. बिहार

बिहार (Bihar Lok Sabha Elections) में वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज में आज मतदान है। यहां कुल 86 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के 29 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शेष 329 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के 25 मतदान केंद्रों में सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा। बाकी 310 मतदान केंद्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। अन्य लोकसभा क्षेत्रों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

4. झारखंड

झारखंड (Jharkhand Lok Sabha Elections) की गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर शनिवार को चुनाव है। इन सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। यहां से कुल 93 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

5. हरियाणा

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों (Haryana Lok Sabha Elections) पर छठे चरण में ही मतदान होगा। यहां कुल 223 कैंडिडेट्स चुनावी मुकाबले में हैं। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग है।

6. ओडिशा

ओडिशा (Odisha Lok Sabha Elections) के संबलपुर, क्योंझार, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर लोकसभा सीट पर छठे चरण में मतदान होगा। कुल 64 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। संबलपुर की कुचिंदा और रैराखोल विधानसभा में सुबह सात से शाम चार बजे तक और देवगढ़ विधानसभा में सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय है। बाकी लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

7. पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल (West Bengal Lok Sabha Elections) में तामलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव है। सभी सीटों पर मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। यहां कुल प्रत्याशियों की संख्या 79 है।

8. जम्मू-कश्मीर 

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir Lok Sabha Elections) की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर पहले तीसरे चरण में चुनाव होना था। मगर मौसम की वजह से मतदान को छठे चरण में स्थगित कर दिया गया। यहां कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Tags: Lok Sabha Chunav 2024Lok Sabha Elections 6th Phase Voting
Share197Tweet123Share49
Previous Post

UP की 14 लोकसभा सीटों पर 162 प्रत्याशी मैदान में, इन दिग्गजों की साख दांव पर

Next Post

Phase 6 Voting of the Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश, दिल्ली-हरियाणा और बिहार-झारखंड सहित आठ राज्यों की 58 सीटों पर छठा चरण का चुनाव शुरू हुआ

Rajni Thakur

Rajni Thakur

Related Posts

I.N.D.I.A में पड़ी दरार! नीतीश के विधायक का आरजेडी चीफ पर निशाना, कहा- ‘लालू यादव सठिया गए हैं, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम’,

I.N.D.I.A में पड़ी दरार! नीतीश के विधायक का आरजेडी चीफ पर निशाना, कहा- ‘लालू यादव सठिया गए हैं, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम’,

by Juhi Tomer
September 4, 2023
0

Gopal Mandal Statement: राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की मटन पार्टी पर टिप्पणी कर भागलपुर जिले के गोपालपुर विधायक...

Next Post
Phase 6 Voting

Phase 6 Voting of the Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश, दिल्ली-हरियाणा और बिहार-झारखंड सहित आठ राज्यों की 58 सीटों पर छठा चरण का चुनाव शुरू हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

Dizziness: क्या आज कल की तेज लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण चक्कर आते है,जानिए उनके कारण और बचाव के सरल उपाय

September 29, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version