Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lok Sabha Elections 2024: ‘ ये देश विरोधी है, अहंकारी हैं’ Shivraj Singh Chouhan का AAP और कांग्रेस पर हमला

Rajni Thakur by Rajni Thakur
May 20, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, दिल्ली
lok-sabha-elections-2024-they-are-anti-national-arrogant-shivraj-singh-chouhans-attack-on-aap-and-congress
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली (Delhi) की सात लोकसभा सीट पर 25 मई को छठे चरण का मतदान होना है। इससे पहले रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों पार्टियों के गठबंधन को ठगबंधन कहा। साथ ही आम आदमी पार्टी को ‘अहंकारी आदमी पार्टी’ से संबोधित किया।

बता दें कि रविवार को पूर्व सीएम शिवराज उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली (Delhi Lok Sabha Elections 2024) लोकसभा क्षेत्र में कई रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सेहरावत के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।

RELATED POSTS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

November 29, 2025
दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

November 26, 2025

‘राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस नाखुश’

शिवराज सिंह ने पूर्वोत्तर दिल्ली के बुराड़ी में AAP के ऊपर हमला करते हुए कहा कि कि जिस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके आप अस्तित्व में आई और अब उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण से नाखुश होने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था।

AAP को बताया महिला विरोधी

आप सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ सीएम आवास पर हुई बदसलूकी और आम आदमी पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय के पास सीएम केजरीवाल के नेतृत्व में हुए पार्टी के प्रदर्शन पर भी पूर्व सीएम ने हमला बोला और आम आदमी पार्टी को महिला विरोधी करार दिया।

‘जिसके खिलाफ प्रदर्शन कर सत्ता में आए, उसी से गठबंधन’

lok-sabha-elections-2024-they-are-anti-national-arrogant-shivraj-singh-chouhans-attack-on-aap-and-congress

चौहान ने कहा कि “दिल्ली में आप और कांग्रेस ने गठबंधन बनाया है। उन्होंने उसी पार्टी के साथ हाथ मिलाया, जिसके खिलाफ उन्होंने विरोध किया और सत्ता में आए। AAP अब आप बन गई है ‘अहंकारी आदमी पार्टी’। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि उनकी अपनी महिला सांसद को सीएम आवास पर अपमानित कर पीटा गया।”

‘मोदी सरकार महिलाओं के प्रति सम्मानजनक’

इस दौरान पूर्व सीएम ने जनता के सामने बीजेपी और मोदी सरकार की उपलब्धियां और कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने मोदी सरकार को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक बताया और कहा कि ‘बीजेपी ने यह सुनिश्चित किया है कि देश की कोई भी महिला गरीब ना रहे। हमने शिक्षा हासिल करने वाली लड़कियों को आर्थिक प्रोत्साहन दिया है कई महिलाओं को लखपति दीदी और लखपति बहाना बनाया है इसलिए बच्चे मुझे मामा कहते हैं।’

कन्हैया कुमार को बताया देश विरोधी

शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को देश विरोधी कहते हुए दावा किया कि उन्होंने भारत विरोधी नारे लगाए थे और भारत के टुकड़े करने की बात की थी। वहीं एमपी के पूर्व सीएम ने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को भारत की संस्कृति का सच्चा भक्त बताया और 25 मई को जनता से बीजेपी को जिताने की अपील की।

Tags: DelhiLok Sabha Elections 2024Shivraj Singh Chouhan
Share197Tweet123Share49
Rajni Thakur

Rajni Thakur

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
November 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Next Post
कान्स फेस्टिवल में बनावटी इंग्लिश बोलने के चलते ट्रोल हुई Kiara Advani

कान्स फेस्टिवल में बनावटी इंग्लिश बोलने के चलते ट्रोल हुई Kiara Advani

UP Election 2024 fifth Phase Voting Live

UP Election 2024 fifth Phase Voting Live: पांचवें चरण में यूपी के 14 सीटों पर मतदान, आज दिग्गजों साख लगी दांव पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist