बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे: रूस से युद्ध के बाद पहली बार जाएंगे कीव

PM Modi Ukraine Visist: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले महीने जून के आखिरी सप्ताह में इटली में जी-7 समिट से पहले यूक्रेन आने का न्योता दिया। इस बैठक में दोनों नेताओं को गले मिलते और हाथ मिलाते देखा गया।

by Mayank Yadav
जुलाई 27, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, विदेश
PM Modi
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Ukraine Visit: यूक्रेन को लेकर सूत्रों से बड़ी खबर आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा कर सकते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से वह पहली बार यूक्रेन का दौरा करेंगे। आपको बता दें कि पिछले महीने जून के आखिरी हफ्ते में इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेता हाथ मिलाते और गले मिलते नजर आए थे। इस महीने की शुरुआत में जब प्रधानमंत्री रूस के दौरे पर थे, तब दोनों देशों ने परमाणु ऊर्जा और जहाज निर्माण समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

पुतिन से मुलाकात पर जेलेंस्की की कड़ी प्रतिक्रिया

इसी महीने की 8 जुलाई को जब पीएम मोदी ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गले लगाया था, तब जेलेंस्की ने काफी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। जेलेंस्की ने कहा था कि ‘पुतिन को गले लगाते देखकर उन्हें बहुत निराशा हुई और यह शांति प्रयासों के लिए बहुत बड़ा झटका है।’ प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रूस पहुंचे थे। मॉस्को में उनका भव्य स्वागत किया गया। ज़ेलेंस्की ने पुतिन को ‘खूंखार अपराधी’ बताया

RELATED NEWS

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

जून 30, 2026
Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

जून 25, 2026

Image

X पर अपने पोस्ट में ज़ेलेंस्की ने कहा, ‘आज यूक्रेन में रूसी मिसाइल हमले में 37 लोगों की जान चली गई। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। हमले में घायल हुए 170 लोगों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। रूसी मिसाइल ने यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के अस्पताल को निशाना बनाया। इमारत के मलबे में कई लोग दब गए। इस दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता को मॉस्को में दुनिया के सबसे खूंखार अपराधी से गले मिलते देखना बहुत निराशाजनक था। यह शांति प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका है।’ दरअसल, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान रूस ने कीव पर अपनी मिसाइल से हमला किया और यह मिसाइल एक अस्पताल पर गिरी।

Image

पीएम मध्यस्थ की निभा सकते हैं 

ऐसी चर्चा है कि पीएम मोदी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करने की पहल कर सकते हैं या मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। पीएम मोदी की इस संभावित यूक्रेन यात्रा को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं जबकि अमेरिका समेत नाटो देश यूक्रेन को हथियारों से मदद कर रहे हैं। पीएम मोदी शुरू से ही कहते रहे हैं कि यूक्रेन युद्ध का समाधान युद्ध से नहीं बल्कि बातचीत और कूटनीति से हो सकता है। उन्होंने पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है।

नीति आयोग की बैठक: ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, “मुझे बोलने नहीं दिया गया”

Tags: PM ModiUkraine
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

PM Modi on Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद वहां बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें सामने...

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

PM Modi से मिले TVF फाउंडर अरुणाभ कुमार, ‘पंचायत’ के कलाकारों संग खास मुलाकात ने जीता फैंस का दिल

by Sadaf Farooqui
जून 24, 2026

PM Modi meets Panchayat cast: टीवीएफ (TVF) के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने हाल ही में रिपब्लिक समिट 2026 के दौरान...

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

Yoga Day 2026: पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर सुधारी योग मुद्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खास वीडियो

by Sadaf Farooqui
जून 21, 2026

Yoga Day 2026: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड...

Developed India: युवाओं, महिलाओं, कृषि और तकनीक पर जोर, विकसित भारत के लिए राज्यों को पीएम मोदी का मंत्र

Developed India: युवाओं, महिलाओं, कृषि और तकनीक पर जोर, विकसित भारत के लिए राज्यों को पीएम मोदी का मंत्र

by SYED BUSHRA
जून 12, 2026

PM Modi Roadmap For Developed India:नीति आयोग की अहम बैठक में इस बार देश के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों...

Next Post
Niti Aayog

Niti Aayog meeting: नीतीश कुमार फिर से पाला बदलेंगे? नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचने के बाद शुरू हुए अनुमान

Uttar Pradesh

एक्शन में आए बुलंदशहर के DM और SSP, एआरटीओ ऑफिस में की छापेमारी, 2 लोग गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist