Monday, November 3, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

loksabha Election : जानिए कब होगा लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा, प्रधानमंत्री कर सकते है बड़ी घोषणा…

Gautam Jha by Gautam Jha
February 6, 2024
in Latest News, TOP NEWS, विशेष
loksabha Election : जानिए कब होगा लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा, प्रधानमंत्री कर सकते है बड़ी घोषणा...
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। लोकसभा का विगुल बजने में अब महज कुछ हफ्तें  रह गए है। कुल 545 सीटों पर जनता द्वारा जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। इस लेख में हम आपको बताते है, भारत में लोकसभा के सीटों का बंटवारा कैसे किया गया है? लोकसभा के लिए चुनाव कैसे होता है? चुनाव में कौन कौन वोट कर सकता है? आदि लोकसभा से जुड़ी हर वो जानकारी जो आप जानना चाहते हैं, या आपको जानना चाहिए।

लोकतंत्र में चुनाव का मतलब क्या होता है?

भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए, इसे सुचारु ढंग से चलाने के लिए और एक मजबूत विकल्प के लिए संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया है। जिसमें जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि जनता के लिए विधि का निर्माण करते है और जनता पर लागू करते है। इस व्यवस्था में विधि तंत्र पर किसी भी प्रकार के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए नियमित समय पर चुनाव कराएं जाते है।

RELATED POSTS

Narendra Modi, Loksabha Election, PM Modi, PM Modi Video Sandesh

Lok Sabha Election 2024 : थम गया अंतिम चुनाव के प्रचार का शोर, जाने किसने कितना लगाया ज़ोर

May 30, 2024
Loksabha

Loksabha Election 2024 Live : राहुल का दिगज्जों संग रायबरेली में शक्तिप्रदर्शन, आज करेंगे नामांकन, कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे करण करेंगे पर्चा दाखिल

May 3, 2024

भारत की संसदीय व्यवस्था

लोकतंत्र में चुनाव के कई तरीके हैं। चुकी भारत भी एक लोकतांत्रिक देश है इसलिए यहां भी चुनाव के कई स्तर और तरीके है। जिसके द्वारा जनता अपना प्रतिनिधि चुनती है। भारत की संसद में राष्ट्रपति के साथ साथ हाउस ऑफ पीपल और कांसिल ऑफ स्टेट्स में विभाजित हैं। संविधान के पांचवें भाग के अनुच्छेद 79 से 122 तक संसद के गठन, संसद की संरचना, अवधि, अधिकारियों, प्रक्रिया, विशेषाधिकार सहित अन्य अधिकारों को वर्णित किया गया है।

हाउस ऑफ पीपल (लोकसभा)

भारतीय संसद के निचले सदन को लोकसभा कहा जाता है। इसे हाउस ऑफ पीपल भी कहा जाता है। यह जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा बनी होती है। फिलहाल इस सदन में 545 सदस्य है। लेकिन संविधान का अनुच्छेद 81 के मुताबिक सदन में कुल सांसदों की संख्या 552 हो सकती है। इसमें राज्यों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 530 और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 20 सदस्य शामिल हैं। जबकि संविधान का अनुच्छेंद 331 के अनुसार भारत का राष्ट्रपति एंग्लो् इंडियन समुदाय से भी 2 सदस्यों को नामित कर सकता है।

लोकसभा का कार्यकाल 

भारतीय संविधान का अनुच्छेक 83(2) के मुताबिक लोकसभा का कार्यकाल उसके गठन के तारीख से 5 वर्षों तक रहती है। लेकिन राष्ट्रपति चाहें तो उससे पहले भी सदन का विघटन कर सकते हैं । संसद के इस सदन का सदस्य होने के लिए व्यक्ति का 25 वर्ष से अधिक आयु के साथ साथ उसका भारतीय नागरिक होना जरूरी है।

कांसिल ऑफ स्टेट्स (राज्यसभा)

संसद के ऊपरी सदन को काउंसिल ऑफ स्टेट्स कहा जाता है। सदन के सदस्यों का चुनाव लोकसभा के सदस्यों द्वारा चुना जाता है। राज्यसभा के लिए चुनाव सदन में अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। राज्यसभा सांसदों की संख्या कुल 250 होती है। जिसमें 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा नामित होते हैं। यह ससंद का स्थाई सदन होता है, जिसे भंग नहीं किया जा सकता है। सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है, इसमें हर दूसरे साल पर एक तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं। इसलिए हर दो साल पर चुनाव होता है।

लोकसभा के सदस्यों का चुनाव

भारतीय संविधान की लोक प्रतिनिधित्वन अधिनियम, 1951 की धारा 14 के मुताबिक भारत का राष्ट्रपति देश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों से यह अपेक्षा करता है कि वे लोकसभा के लिए अपने सदस्यों का चुनाव करें। इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार लोकसभा के निर्वाचन व्य‍स्क अपने निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करते हैं।

लोकसभा में किस राज्य से कितने सीट है? 

वर्तमान में लोकसभा में कुल सीटों की संख्या 545 है।

  • आंध्रप्रदेश -25
  • अरुणाचल प्रदेश- 2
  • असम -14
  • बिहार-40
  • छत्तीसगढ़ -11
  • गोवा -2
  • गुजरात -26
  • हरियाणा – 10
  • हिमाचल प्रदेश – 4
  • जम्मू कश्मीर यूटी -5
  • झारखंड -14
  • कर्नाटक – 28
  • केरल -20
  • मध्यप्रदेश- 29
  • महाराष्ट्र – 48
  • मेघालय -2
  • मणिपुर – 2
  • मिजोरम 1
  • नागालैंड -1
  • दिल्ली -7
  • ओडिसा -21
  • पुडुचेरी -1
  • पंजाब -13
  • राजस्थान -25
  • सिक्किम -1
  • तमिलनाडु -39
  • तेलंगाना -17
  • त्रिपुरा 2
  • उत्तरप्रदेश -80
  • उत्तराखंड-5
  • पश्चिम बंगल -42
  • संघ शासित क्षेत्रों के लिए -6 (प्रत्येक के लिए एक)
  • मनोनीत सदस्य -2
Tags: loksabha election
Share198Tweet124Share50
Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

Narendra Modi, Loksabha Election, PM Modi, PM Modi Video Sandesh

Lok Sabha Election 2024 : थम गया अंतिम चुनाव के प्रचार का शोर, जाने किसने कितना लगाया ज़ोर

by Gulshan
May 30, 2024

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) अभियान जो 75 दिन तक चला आज गुरुवार को...

Loksabha

Loksabha Election 2024 Live : राहुल का दिगज्जों संग रायबरेली में शक्तिप्रदर्शन, आज करेंगे नामांकन, कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे करण करेंगे पर्चा दाखिल

by Mayank Yadav
May 3, 2024

Loksabha Election 2024 Live : राहुल का दिगज्जों संग रायबरेली में शक्तिप्रदर्शन, आज करेंगे नामांकन, कैसरगंज से बृजभूषण के बेटे...

Election Campaign: Some are cutting fodder and some are frying samosas, know what Netaji is doing to win in Lok Sabha.

Election Campaign : कोई चारा काट रहा, तो कोई समोसा तल रहा, जानिए लोकसभा में जीतने के लिए क्या कुछ कर रहें नेताजी

by Gautam Jha
April 9, 2024

नई दिल्ली। (Election Campaign)देश में आचार संहिता लागू हैं, और पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ 10 दिनों का...

Lok Sabha 2024

Lok Sabha 2024: 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल मतदान, किस दल को कितने सीटें मिलेंगी 4 जून को साफ

by Akhand Pratap Singh
March 30, 2024

Lok Sabha 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से होने वाली है। इस दिन 21...

Loksabha election

लोकसभा चुनाव से पहले अनुराधा पौडवाल भाजपा में हुई शामिल, सांसद अजय प्रताप ने छोड़ा पार्टी का साथ

by Akhand Pratap Singh
March 16, 2024

New Delhi: चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव (Loksabha election) की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. उससे पहले शनिवार...

Next Post
रोहित शर्मा PHOTO

IND vs ENG: कप्तान रोहित ने इस स्टार खिलाड़ी को बताया दूसरे टेस्ट में जीत की असली वजह

Sandeep Reddy Vanga

एनिमल फिल्म की आलोचना करने वाले जावेद अख्तर पर बरसे Sandeep Reddy Vanga

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version