• About us
  • Election Result
  • Home
  • Privacy Policy
  • Stories
Wednesday, October 1, 2025
News1India
  • Home
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • World
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

NDA में सीट न मिलने से नाराज RLJP नेता ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, जानिए किस पार्टी में होंगे शामिल ?

by Gautam Jha
March 19, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS
NDA में सीट न मिलने से नाराज RLJP नेता मोदी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, जानिए किस पार्टी में होंगे शामिल ?
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। RLJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि NDA में मेरे साथ नाइंसाफी हुई है इसलिए अब मैं यह तय करूंगा कि कहां जाना है।

NDA में सीट नही मिलने से थी नाराजगी

लोकसभा के मद्देनजर एनडीए ने राज्य के सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सभी 40 सीटों में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम के बीच सीटों का बंटवारा हो गया। लेकिन राज्य में एनडीए की सहयोगी पशुपति कुमार पारस को नजरअंदाज कर उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोजपा (RLJP) को एक भी सीट नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने अपने साथ साथ नाइंसाफी होने का आरोप लगाया और मंत्रीमण्डल से इस्तीफे दे दिया। इस्तीफे के साथ उन्होंने कहा कि अब मैं तय करूंगा मुझे कहा जाना है।

Related posts

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

September 30, 2025
Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

September 30, 2025

https://twitter.com/AHindinews/status/1769969759892742309

 

RLJP में पहले भी हो चुका है खेला

बिहार में यह राजनैतिक उथल पुथल नया नहीं हैं। किसी भी लंबी राजनैतिक घटना में बातें पुरानी छिपी होती है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद जब 2019 में एक बार फिर राज्य में राजनीति करवट ले रही थी। 2019 में हाजीपुर सीट से लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बने पशुपति पारस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में जगह दी और केंद्र में मंत्री बनाया। लेकिन, 2024 में होने जा रहे लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने भतीजे चिराग पासवान को तरजीह दी और चाचा पशुपति कुमार पारस को सीधे नजर अंदाज कर दिया। देखने में भले यह घटना नया लग रहा हो। लेकिन है बड़ा पुराना। एनडीए से अलग होने के बाद आज अकेले पड़ने वाले पारस कभी बीजेपी की पसंद हुआ करते थे। इस वक्त को बीते मात्र 3 साल हुए हैं है। लेकिन राजनीति में एक बहुत वक्त होता है 2021 में एलजेपी में टूट होने के बाद पशुपति कुमार पारस का धड़ा जब बीजेपी के साथ था और वो मंत्री पद पर भी थे. चिराग पासवान अकेले रह गए थे।

पहले से रची जा रही थी साजिस

बिहार में एनडीए के सहयोगीयों में हुए सीट बँटबारे में बड़े नेताओं को तरजीह ना देना बहुत कुछ बताता है। जो बिहार में सीटों के ऐलान से पहले ही NDA के अंदर क्या चल रहा है यह साफ-साफ दिखने लगा था। क्योंकि, हाजीपुर की सीट पर दावा को लेकर चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर भारी पड़ते दिख रहे थे। भाजपा के कई दिग्गज नेता भी चिराग के पक्ष में ही लगातार बातें कर रहे थे। कुछ महीने पहले से ही सबकुछ धीरे-धीरे सामने आने लगा था। एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आदि शीर्ष नेताओं से चिराग मिल रहे थे तो दूसरी तरफ पशुपति कुमार पारस से सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय जैसे राज्य स्तर के बड़े नेताओं से मिल रहे थे। इससे आप समझ सकते हैं कि कितना बड़ा फर्क आ गया था। भाजपा की तरफ से पशुपति कुमार पारस को किसी राज्य का राज्यपाल बनाने का ऑफर दिया गया था। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। हालांकि ये खबरे सिर्फ मीडिया तक सीमित रह गई। जिसके बाद अब पशुपति कुमार पारस को एनडीए ने नकार दिया।

Share198Tweet124Share49
Previous Post

Bihar Board Result 2024 : जल्द जारी होंगे बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम, ये हैं स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट फॉर्म की तारीख

Next Post

JMM : लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका, सीता सोरेन ने दिया इस्‍तीफा

Gautam Jha

Gautam Jha

Related Posts

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

by Vinod
September 30, 2025
0

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते शुक्रवार को उपद्रवियों ने हिंसा की। पुलिस पर पथराव-फायरिंग कर आगजनी...

Bareilly News

बरेली में बुलडोजर की गरज! मौलाना तौकीर रजा के दामाद का गैराज जमींदोज

by Gulshan
September 30, 2025
0

Bareilly News : बरेली में हाल ही में भड़की हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। मंगलवार को पुलिस...

34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

34 माह बाद जेल से बाहर आए इरफान सोलंकी, जानें बेटे की रिहाई पर मां ने सीएम योगी को क्यों कहा शुक्रिया

by Vinod
September 30, 2025
0

कानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी करीब 34 माह के बाद मंगलवार को महाराजगंज जेल से बाहर आ...

Banke Bihari Temple Controversy

‘हम पर दबाव बनाया जा रहा’ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए समय बढ़ाने पर विवाद, गोस्वामी समाज ने बताई आपबीती

by Gulshan
September 30, 2025
0

Banke Bihari Temple Controversy : उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर...

Next Post
JMM : लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका, सीता सोरेन ने दिया इस्‍तीफा

JMM : लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका, सीता सोरेन ने दिया इस्‍तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Election Result
  • Home
  • Privacy Policy
  • Stories

Follow Us

No Result
View All Result
  • About us
  • Election Result
  • Home
  • Privacy Policy
  • Stories

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version