Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

“मेरी मां बीच से फाड़ देंगी!” — भाजपा MLA की बेटी का सपा कार्यकर्ताओं को करारा जवाब, मचा हंगामा

लखनऊ में सपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक केतकी सिंह की 16 वर्षीय बेटी विभावरी सिंह का बयान वायरल हो गया। विभावरी ने सपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि *“मेरी मां बीच से फाड़ देंगी”*, जिससे सियासत गरमा गई।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ketaki Singh
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ketaki Singh Statement: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा का प्रदर्शन उस समय सुर्खियों में आ गया, जब बलिया की बांसडीह से भाजपा विधायक Ketaki Singh की 16 वर्षीय बेटी विभावरी सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रदर्शन के दौरान विभावरी ने सपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा, “मेरी मां यहां नहीं हैं, इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे, अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठाई तो मेरी मां बीच से फाड़ देंगी।” इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद कई महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

विधायक केतकी सिंह के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, केतकी सिंह की नाबालिग बेटी विभावरी सिंह ने दिया करारा जवाब…

'मेरी माँ यहां नही हैं, इन्हें लगता है ये 16 साल की लड़की को डरा देंगे,अगर आपने मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी"… pic.twitter.com/ly7DX1nXRz

— Divya Gaurav Tripathi 🇮🇳 (@write2divya) September 3, 2025

RELATED POSTS

No Content Available

विधायक आवास पर पहुंची सपा महिला मोर्चा

लखनऊ के विधायक आवास पर बुधवार को सपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नेहा यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने पहुंची थीं। महिलाएं प्रतीकात्मक तौर पर एक “नल” लेकर आईं और सरकार पर पानी की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रही थीं। इस दौरान विधायक की बेटी विभावरी सिंह घर पर मौजूद थीं। उन्होंने बाहर आकर सपा कार्यकर्ताओं को जवाब देते हुए तीखी टिप्पणी की, जो कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

केतकी सिंह मुद्दे से मत भटकाओ। आपको जितनी टोंटियां चाहिए उतनी ले लो, लेकिन जनता जवाब चाहती है कि नौकरी, रोजगार, शिक्षा और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर पूरी तरह विफल भाजपा सरकार अपनी नाकामी कब स्वीकार करेगी?
आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व से डरी हुई भाजपा सरकार 2027 में इसी… pic.twitter.com/AFg5VLIgXy

— Neha Yadav (@NehaYadavBHU) September 3, 2025

सोशल मीडिया पर तीखी बहस

विभावरी के बयान ने इंटरनेट पर राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया। भाजपा समर्थक इसे “निर्भीक बेटी की हिम्मत” बता रहे हैं, जबकि विपक्षी दल के नेता और सपा कार्यकर्ता इसे “सत्ता का घमंड” करार दे रहे हैं। ट्विटर (X) पर वीडियो के हजारों व्यूज हो चुके हैं, जहां लोग दो पक्षों में बंटकर बहस कर रहे हैं।

पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की। महिलाओं को जबरन गाड़ियों में बैठाकर इको गार्डन भेजा गया। हिरासत में ली गई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश कर रही है।

Ketaki Singh का पुराना बयान भी चर्चा में

विवाद उस समय और गहरा गया जब भाजपा विधायक Ketaki Singh का हाल ही में दिया गया बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। उन्होंने अयोध्या बस सेवा पर सवाल उठाने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि “जब अखिलेश ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था, तब सरकारी टोटियां कहां चली गईं? पहले वह टोटियों का हिसाब दें, फिर जो चाहें चालू करा लें।”

Behta में फिर धमाका! एक टन बारूद, 25 कुंतल बम की बरामदगी के बाद दहशत में गांव

Tags: Ketaki Singh
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Pitru Dosh 2025 causes and remedies

Pitru Dosh 2025:क्या पितृ दोष आपकी किस्मत की सुनहरी डोर को काट रहा है? जानिए निवारण ज्योतिष शास्त्र के अनुसार

Bijnor

उत्तर प्रदेश: Bijnor में नायब तहसीलदार ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में खुद को मारी गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version