Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

लखनऊ में LDA के चार नए ईको-फ्रेंडली हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, लग्जरी सुविधाओं के साथ रोजगार के भी बनेंगे केंद्र

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने चार नई आवासीय योजनाएं शुरू की हैं, जो ईको-फ्रेंडली होने के साथ रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी देंगी। इनमें लग्जरी सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रमुख आकर्षण होंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 27, 2025
in TOP NEWS, लखनऊ
LDA
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

LDA New Schemes: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहरवासियों के लिए चार नई आवासीय योजनाएं शुरू की हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगी। गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, ऐशबाग और बसंतकुंज क्षेत्रों में विकसित हो रही ये योजनाएं आधुनिक जीवनशैली की सभी सुविधाओं से युक्त होंगी। फ्लैट्स में बेहतर वेंटिलेशन, बड़ा किचन-बालकनी, ग्रीन एरिया, जिम, क्लब हाउस और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि इन प्रोजेक्ट्स को ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे रहने के साथ ही कारोबार भी संभव हो सके। इससे न सिर्फ रहवासियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर औद्योगिक और लॉजिस्टिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की तैयारी

LDA की इन चारों योजनाओं का मकसद सिर्फ आवासीय जरूरतें पूरी करना नहीं, बल्कि रोजगार के नए रास्ते खोलना भी है। गोमती नगर के विराज खंड, गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4, ऐशबाग के मिल रोड और बसंतकुंज के सेक्टर-जे में बनने वाले ये बहुमंजिला फ्लैट्स व्यापारियों और उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए खास डिजाइन किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने निर्देश दिए हैं कि साइट प्लान को इस तरह से तैयार किया जाए जिससे आवास के साथ-साथ रोजगार की संभावनाएं भी जुड़ें। इसके अंतर्गत इन इलाकों में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

RELATED POSTS

LDA

LDA New Schemes: बसंतकुंज में भूखंड, डालीबाग-ऐशबाग में फ्लैट और निजी हाथों में जाएंगे काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स

July 23, 2025
Lucknow LDA

LDA की पुरानी योजनाओं में प्लॉट महंगे होने की तैयारी, औद्योगिक क्षेत्रों को राहत

July 3, 2025

सुविधाएं होंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की

इन LDA प्रोजेक्ट्स में जिम, स्विमिंग पूल, योगा सेंटर, बच्चों के लिए खेल का मैदान, क्लब हाउस, लिफ्ट, पार्किंग, जल संरक्षण और हरियाली जैसे फीचर्स शामिल रहेंगे। भवनों को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि क्रॉस वेंटिलेशन बेहतर हो और प्राकृतिक रोशनी तथा हवा का भरपूर उपयोग हो सके। इससे न सिर्फ बिजली की खपत घटेगी, बल्कि पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, अपार्टमेंट्स में 2 बीएचके (स्टडी रूम के साथ) और 3 बीएचके (सर्वेंट रूम के साथ) फ्लैट्स होंगे, जिनमें किचन, वॉशरूम और बालकनी का क्षेत्रफल आम फ्लैट्स से अधिक रखा जाएगा।

शानदार कनेक्टिविटी और सुविधाजनक लोकेशन

ये चारों योजनाएं शहर के मुख्य क्षेत्रों से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी रखती हैं। पास ही शिक्षा संस्थान, अस्पताल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा उपलब्ध है। आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित वरुण विहार और सीतापुर रोड पर नैमिष नगर जैसी नई योजनाओं की भी समीक्षा की जा रही है, जिनके जरिये लॉजिस्टिक्स और व्यावसायिक गतिविधियों को और गति मिलेगी। प्रयास यह रहेगा कि कुल आबादी के 5% के अनुपात में रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएं। एलडीए द्वारा ऑनलाइन डिमांड सर्वे शुरू कर दिया गया है, जो 31 जुलाई 2025 तक जारी रहेगा।

Mansa Devi stampede: मनसा देवी मंदिर में भीषण भगदड़, 8 की मौत की ख़बर, बिजली के तार से फैला करंट बना त्रासदी की वजह!

Tags: LDA
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

LDA

LDA New Schemes: बसंतकुंज में भूखंड, डालीबाग-ऐशबाग में फ्लैट और निजी हाथों में जाएंगे काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स

by Mayank Yadav
July 23, 2025

LDA New Schemes: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शहरवासियों के लिए एक साथ कई अहम योजनाएं प्रस्तावित की हैं। इनमें...

Lucknow LDA

LDA की पुरानी योजनाओं में प्लॉट महंगे होने की तैयारी, औद्योगिक क्षेत्रों को राहत

by Mayank Yadav
July 3, 2025

LDA plot price hike: लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए अहम खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी पुरानी...

LDA

लखनऊ वालों के लिए राहत: LDA के फ्लैट्स नहीं होंगे महंगे, सर्किल रेट बढ़ने का नहीं पड़ेगा असर

by Mayank Yadav
July 3, 2025

LDA property relief: लखनऊ में ज़मीन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है।...

LDA

अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स को 30 साल के लिए लीज पर देगा LDA, फीनिक्स पलासियो की तरह बदलेगा स्वरूप

by Mayank Yadav
June 8, 2025

LDA Annapurna Commercial Complex: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहर के एक पुराने और उपेक्षित व्यावसायिक केंद्र अन्नपूर्णा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स...

LDA

अब नहीं अटकेंगी रजिस्ट्री की फाइलें: एलडीए ने तय की समय-सीमा, हर स्तर पर जवाबदेही तय

by Mayank Yadav
June 3, 2025

LDA Registry Deadline: लखनऊ में मकान और दुकान की रजिस्ट्री प्रक्रिया अब और अधिक पारदर्शी और समयबद्ध होगी। लखनऊ विकास...

Next Post
Ghazipur

Ghazipur में जमीन विवाद ने ली खौफनाक करवट: बेटे ने कुल्हाड़ी से मां, पिता और बहन की कर दी हत्या

‘किन्नर जिहाद’ के लिए शहर में घुसे 100 किन्नर, 60 से ज्यादा हिन्दू किन्नरों को किया एचआईवी संक्रमित

‘किन्नर जिहाद’ के लिए शहर में घुसे 100 किन्नर, 60 से ज्यादा हिन्दू किन्नरों को किया एचआईवी संक्रमित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version