Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिलाओं ने अनोखे तरीके से ईद उल अजहा का पर्व मनाया। लखनऊ (Lucknow) प्रदेश कार्यालय पर संगठन के लोग एकत्रित होकर केक में बने बकरे की तस्वीर काटकर कुर्बानी दी।
वहीं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की गुलजार बानो ने मौजूद लोगों के साथ पशु हत्या न करने का संकल्प लिया। इस संदेश का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था जो जमकर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें : यूपी में मौसम पर आई ताज़ा जानकारी, इन इलाकों में भारी बारिश के संकेत
जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ की महिलाओं का है जिसमें उन्होंने बकरीद पर्व के दिन केक पर बने बकरे की तस्वीर काटकर कुर्बानी दी। इस अनोखे तरीके में बाराबंकी शहर के दशराबाग कॉलोनी की निवासी गुलजार बानो के साथ मौजूद महिलाओं ने पशु हत्या और क्रूरता को खत्म करने का संदेश दिया है। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय लखनऊ में संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
पशु हत्या के खिलाफ चलाई मुहीम
संगठन की पदाधिकारी और गुलजार फाउंडेशन संचालक गुलजार फातिमा ने बताया कि ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ ने पशु हत्या के खिलाफ संदेश मुहिम चलाई गई थी। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में ईद उल अजहा के मौके पर संगठन से जुड़ी महिलाएं और पुरुष एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने बकरीद पर्व का समारोह मनाया। ठाकुर रजा रईस के नेतृत्व में कार्यालय पर केक पर बने बकरे की तस्वीर काटकर कुर्बानी दी गई और एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष मौके पर पशु हत्या न करने का संकल्प भी लिया गया।