Site icon News1India

Bahraich violence: 10 लाख की आर्थिक मदद, आवास और… रामगोपाल मिश्रा के परिवार से मिले CM योगी

Bahraich violence

Bahraich violence: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस घटना में मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिवार के सदस्यों ने सीएम से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया।

सीएम ने कहा, “इस दुःख की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घोर निंदनीय घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुलाकात के दौरान राम गोपाल मिश्रा के पिता कैलाश नाथ और उनकी मां ने भावुक होकर कहा, “मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया।” इस पर सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bahraich violence में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इस घटना के बाद स्थानीय बीजेपी सांसद सुरेश्वर सिंह ने कहा कि गोलीबारी की जांच चल रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकी जयंती मनाएगी योगी सरकार, मंदिरों में होंगे श्रीराम चरित मानस पाठ

हालांकि, इस घटना के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार को विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सरकार की आलोचना की और लोगों से शांति की अपील की।

इस घटना ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और सरकार के लिए यह एक चुनौती बन गई है।

Exit mobile version